minister-vishwas-sarang39s-big-attack-on-congress-tightened-on-rahul-gandhi-and-digvijay
minister-vishwas-sarang39s-big-attack-on-congress-tightened-on-rahul-gandhi-and-digvijay

मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर बड़ा हमला, राहुल गांधी और दिग्विजय पर कसा तंज

भोपाल, 08 फरवरी (हि.स.)। मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण शिविर पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह पर तंज कसा है। इसके अलावा मंत्री सारंग ने कांग्रेस को दलित और आदिवासी विरोधी भी बताया है। चकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने सोमवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस द्वारा आयोजित किए जाने वाले प्रशिक्षण शिविर पर कहा कि सबसे पहले प्रशिक्षण कांग्रेस में पप्पू गांधी को मिलना चाहिए। कांग्रेस में किस चीज का प्रशिक्षण होगा वह सिखाएंगे कि भ्रष्टाचार कैसे करते हैं क्योंकि जो प्रशिक्षण देंगे उन्होंने भी राजनीति के माध्यम से भ्रष्टाचार ही किया है। कांग्रेस भ्रष्टाचार अनाचार का प्रशिक्षण ही दे सकती है क्योंकि वही उनकी मूल रीति और नीति है। कांग्रेस में केवल भ्रष्टाचार का ही प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा माफिया संरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह व कांग्रेस ही ऐसे माफियाओं को संरक्षण देते हैं। हमारी सरकार में पूरी तरह से हमने गुंडे बदमाश और माफिया को खत्म किया है पहले मुख्यमंत्री ने डाकुओं को खत्म किया अब माफिया और गुंडों को खत्म कर दिया है। आदिवासी विरोधी है कांग्रेस मंत्री सारंग ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने दलितों और आदिवासियों का अपमान किया है। षड्यंत्र पूर्ण रूप से फूल सिंह बरैया को हराया था, उसी दिन स्पष्ट हो गया था कि कांग्रेस दलित विरोधी है। केवल नारा लगा देने से कुछ नहीं होगा कांग्रेस शुरू से दलित और आदिवासी की विरोधी रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in