back to top
27.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

साइकिल से भोपाल की सड़कों पर निकले मंत्री सांरग, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का जाना हाल

भोपाल, 28 मई (हि.स.)। मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार कम होने के बाद अब अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। एक जून से प्रदेश सरकार धीरे-धीरे प्रदेश को अनलॉक करने जा रही है, जिसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। इस बीच शुक्रवार को प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग लोगों का हाल जानने और जनता को जागरूक करने खुद ही साइकिल से सड़क पर उतर गए। उनके साथ कलेक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही। शुक्रवार सुबह भोपाल की सड़कों पर साइकिल के साथ जनता को जागरूक करने निकले मंत्री सारंग ने इस दौरान होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का हाल जाना। उनके साथ कलेक्टर अविनाश लवानिया भी लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करते नजर आए। उन्होंने लोगों से पूछा कि वे ठीक और कोरोना से बचने के लिए क्या कर रहे हैं? सारंग ने बताया कि मुख्य रूप से होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के बारे में जानकारी के लिए यह दौरा किया है। इसमें लोगों से उन्होंने होम आइसोलेशन में रहने के दौरान सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। लोगों से ठीक रहने के लिए करने वाले उपायों के बारे में भी जानकारी ली। जहां कमी दिखी, वहां अधिकारियों को तत्काल सुधार करने के लिए कहा। अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न की जाए। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए मास्क जरूरी है। किसी से भी बात करते समय कम से कम दो गज की दूरी जरूर बनाए रखें। मंत्री के साथ भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया भी मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा कि अब हम अनलॉक हो रहे हैं, ऐसे में अनुशासित रहना अब और भी जरूरी हो गया है। जन जागरुकता अभियान जारी रहेगा। इस जनजागरुकता अभियान में एसपी साउथ साईं कृष्णा व निगमायुक्त भी मौजूद थे। एसपी कृष्णा ने बताया कि अब पुलिस पर दोहरी जिम्मेदारी है। क्राइम कम करने के साथ उन्हें कोविड गाइडलाइंस का भी पालन करवाना है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

संतोष वर्मा के विवादित बयानों से भड़का ब्राह्मण समुदाय, 14 दिसंबर को CM हाउस का होगा घेराव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस संतोष वर्मा द्वारा आरक्षण और ब्राह्मण समाज को लेकर की गई विवादास्पद टिप्पणी पर विवाद लगातार गहराता...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵