मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री के अनुज के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदनाएं
मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री के अनुज के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदनाएं

मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्रीय मंत्री के अनुज के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदनाएं

ग्वालियर,20 जुलाई (हि.स.)।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को ग्वालियर आकर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के आवास पर पहुंचे और उनके छोटे भाई स्व. अजय प्रताप सिंह तोमर (मुन्नू भैया) के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने स्व. तोमर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना की और शोक संतृत्प परिवार को यह घोर दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह एवं भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर भी साथ आए और उन्होंने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। हिन्दुस्थान समाचार/शरद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in