back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंत्री बिसाहूलाल ने जोबट विधायक के निधन पर जताया शोक

अनूपपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। जोबट क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक कलावती भूरिया के निधन पर खाद्य, नागरीक आपूर्ती एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने शोक पत्र लिखकर गहरा शोक व्यक्त किया है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को संबल दे। उन्होंने शोक संदेश में कहा कि यह समाचार सुनकर अत्यंत दुख हुआ कि हमारे आदिवासी समाज के कर्मठ,जझारु तथा सदैव आदिवासी समाज उत्थान के लिये अपने जिले के एवं क्षेत्र के विकास एवं सर्वजनिकहित के मुद्दे को विधानसभा एवं अन्य मंचों पर दबंगई के साथ उठाने वाली कलावती भूरिया का आकस्मिक निधन हो गया है। सुश्री भूरिया सैकड़ों बार प्रदेश के आदिवासी विकास परिषद के बैठको में आदिवासी विकास एवं उत्थान के मुद्दों को उठाती रही हैं। उनकी पूर्ति नहीं की जा सकती। मैं परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे तथा उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दे। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Advertisementspot_img

Also Read:

बजट सत्र के पहले दिन व्हीलचेयर पर विधानसभा पहुंचे तेजस्वी यादव, जानिए क्‍या है वजह?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बिहार विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को व्हीलचेयर पर विधानसभा परिसर में...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵