medical-education-minister-should-resign-if-morality-is-left---bhupendra-gupta
medical-education-minister-should-resign-if-morality-is-left---bhupendra-gupta

नैतिकता बची हो तो चिकित्सा शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें- भूपेन्द्र गुप्ता

भोपाल, 13 अप्रैल (हि.स.)। शहडोल मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों पर कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रामक हो गई है। मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि सरकार के अंदर एक भी आदमी नहीं है जो सैकड़ों इंजेक्शनों की चोरी, नकली रेमडेसीविर बनाने वाले गिरोह और ऑक्सीजन की कमी से होने वाली अकाल मौतों को अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझे? क्या जीवन भर कुर्सी से ही चिपके रहेंगे या जनता की अदालत में कुछ नैतिक मूल्यों के साथ लौटेंगे ? कांग्रेस नेता गुप्ता ने रविवार को एक बयान जारी कर भाजपा नेताओं को कहा कि एक बार फिर से सोचें, आपके ही नेता कहते थे कि लोकतंत्र लोक लाज से चलता है। कहां गई आपकी लोक लाज? मुख्यमंत्री जी सत्ता के इतने लोभी मत बनिए। तत्काल मंत्रियों से इस्तीफे लीजिए। आक्सीजन की सप्लाई सत्रह घंटे देर से पहुंची है।क्या कर रहे थे अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थय उनसे जबाब तलब करिये। आप तो उल्टा टांग.देने का दावा करते थे क्या अभी भी कुछ बाकी रह गया है।समय आ गया है इन संगठित आपराधिक लापरवाहियों के जिम्मेदारों को बाहर का रास्ता दिखाइए। कांग्रेस नेता ने कहा कि जिस कांग्रेस को कोसते हैं वे दानवीर बनकर सेवा को निकले हैं, संजय शुक्ला, जीतू पटवारी, नकुल नाथ, विवेक तनखा, तरुण भनोट, पीसी शर्मा सेवा के फ्रंट पर हैं। आपके लोगों को भी निकालिये, मिलजुलकर प्रदेश बच जायेगा। उन्होंने कहा कि एक भी जान कीमती है पता नहीं उसमें से कौन इंजीनियर, कौन डॉक्टर, कौन वैज्ञानिक भारत की किस्मत बदल देता जिसे मध्य प्रदेश की अराजक स्वास्थ्य व्यवस्था ने लील लिया है। चंद कुर्सियां बचाने के लिये पूरे मध्यप्रदेश को कुर्बान मत करिए। मानवता और मानव जीवन बचाने का दायित्व राजसत्ता का है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in