mandu-festival-to-begin-on-february-13-on-the-theme-of-39khoge-kho-jaao39
mandu-festival-to-begin-on-february-13-on-the-theme-of-39khoge-kho-jaao39

खोजने में खो जाओ की थीम पर 13 फरवरी को होगा मांडू उत्सव का आगाज

उत्सव में मांडू के अनछुए पहलूओं से रूबरू होंगे पर्यटक इंदौर, 08 फरवरी (हि.स.)। संभाग के धार जिले में स्थित मांडू विश्व पर्यटन के नक्शे पर अपनी अलग पहचान स्थापित करता जा रहा है। इसी पहचान को बनाये रखने के लिये खोजने में खो जाओ थीम पर आगामी 13 से 15 फरवरी तक मांडू उत्सव का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान कोविड-19 की गाइडलाइंस का विशेष रूप से पालन किया जायेगा। मांडू उत्सव का मुख्य उद्देश्य मांडू के प्राचीन इतिहास से दुनिया को रूबरू कराना और इस समृद्ध पर्यटन स्थल का महत्व व पहचान सामने लाना है। धार कलेक्टर आलोक सिंह ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस उत्सव के माध्यम से देश-विदेश के लोगों को मांडू के पर्यटन स्थलों से जोड़ा जायेगा। इस उत्सव में ख्यातनाम कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों को भी यहां के मंच से अपनी प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार मांडू उत्सव के दौरान ट्रेजर हंट का आयोजन होगा। जिसके माध्यम से मांडू में स्थित विभिन्न तरह के आकर्षण का केंद्र बने महलों का भ्रमण होगा। इसके साथ ही स्टोरी टेलर मांडू के अनछुए पहलू और अतीत के भावुक पलों से सैलानियों को रूबरू करवा कर इतिहास की प्रमुख घटनाओं के बारे में बताएंगे। कलेक्टर ने बताया कि इस बार मांडू उत्सव 2021 के आकर्षण के केंद्र ख्यातनाम कलाकारों से सजी नृत्य एवं संगीत की महफिलें, हेरिटेज वाक के माध्यम से मांडू के इतिहास के दर्शन, हॉर्स ट्रोल और फिशिंग का अनोखा आनंद, आर्ट एंट क्राफ्ट, इंस्टाग्राम टूर और साइकिलिंग से मांडू के भ्रमण का आनंद, फूड कोर्ट में चटपटे व्यजनों का मजा, रोज सुबह योग वर्कशॉप तथा अतीत से रूबरू होंगे सैलानी। इसके साथ ही मांडू उत्सव में सांस्कृतिक आयोजन भी किए जाएंगे। जिसमें 13 फरवरी को सुबह 11 बजे इसका शुभारंभ होगा। इसके पश्चात फूड फेस्टीवल, रूरल टूरिज्म, हेरिटेज वॉक, शॉपिंग एरिया, आर्ट डिस्ट्रिक्ट कॉर्नर लगाए जाएंगे। साथ ही स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति तथा रात में कबीर कैफे बैंड की प्रस्तुति व ट्रेजर हंट होगा। इसी तरह 14 फरवरी के दिन की शुरुआत योगा प्रोग्राम के साथ होगी। मुक्त बैंड ग्रुप का म्यूजिकल प्रोग्राम होगा। हॉर्स राइडिंग, फिशिंग, इंस्टाग्राम टूर व साइकलिंग का आयोजन होगा। रात में मांडू के ब्रांड एंबेसडर आनंदीलाल भावेल की प्रस्तुति होगी तथा मांडू उत्सव के अंतिम दिन 15 फरवरी को हेरिटेज वॉक, साइकलिंग व हॉर्स राइडिंग का लुत्फ पर्यटक ले सकेंगे। तद्पश्चात दोपहर में मांडू उत्सव का समापन हो जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in