back to top
35.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मंदसौर: चार दिन बंद रहने के बाद सोमवार से फिर शुरू होगा कोरोना वैक्सीनेशन

मंदसौर 13 जून (हिस)। वैक्सीन की किल्लत से परेशान मंदसौर जिले में चार दिनों से वैक्सीनेशन बंद होने के बाद रविवार को उज्जैन से वैक्सीन के डोज मंदसौर पहुंच चुके हैं। जिसके बाद सोमवार से फिर से वैक्सीनेशन का कार्य शुरू होगा। हालांकि इन चार दिनों में से दो दिनों से 45 प्लस को दो जगहों पर टीका लगाया गया था बाकी केन्द्रों पर टीकाकरण नहीं हो सका था। कोरोना की तीसरी लहर आने की संभावना जताई जा रहीं है इसके लिए विशेषज्ञ यह भी कह रहे है कि इसके आने से पहले कोरोना वैक्सीनेशन तेजी से चलाया जाना जरूरी है। लेकिन दिक्कत यह है कि टीके पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पा रहे हैं। वैक्सीन लगवाने के लिए युवा उत्साहित हैं परन्तु टीके की कमी के चलते रफ्तार धीमी है। ग्रामीण क्षेत्र में युवा सुबह से उठकर कतार में लग रहे हैं बावजूद इसके उनका नंबर नहीं लग पा रहा है। हालत यह है कि गुरूवार से तो टीके की कमी के चलते वैक्सीनेशन प्रोग्राम पूरी तरह से प्रभावित हो गया और टीकाकरण को बंद ही करना पड़ा। केवल दूसरे डोज को लगाऐ जाने की व्यवस्था की गई तथा 45 प्लस के लिए एक-दो जगहों पर ही पहला डोज लगाए जाने की व्यवस्था हुई। वैक्सीन सेन्टर के कीपर अजित सिंह सिसौदिया ने बताया कि रविवार को मंदसौर को कोवीशील्ड के 7600 और कोवैक्सीन के 1500 डोज प्राप्त हुए हैं जिन्हें जिले भर के टीकाकरण केन्द्रों पर पहुंचाया जायेगा। वहीं मंदसौर और गरोठ जेल में भी टीका लगवाया जायेगा। वैक्सीन पर अफवाह फैलाई, प्रकरण दर्ज कोरोना वैक्सीन को लेकर एक चिकित्सक भ्रामक जानकारी फैला रहा था जिसके बाद पुलिस ने भ्रामक प्रचार प्रसार करने वाले डॉक्टर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। सीतामऊ पुलिस ने बताया कि डॉ नरेंद्र कमार गुप्ता निवासी सीतामऊ कोरोना वैक्सीन को लेकर भ्रामक जानकारी प्रसारित कर रहा था। इस मामले में पुलिस ने महिपालसिहं पिता भंवरसिंह निवासी सीतामऊ की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलौया

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

Sourav Ganguly की बायोपिक में लीड रोल निभाएगे Rajkummar Rao, शूटिंग भी हुई शुरू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरभ...

Liquior Price Hike: शराब प्रेमियों को झटका! इस राज्य में अंग्रेजी शराब पर 100 रुपये तक की बढ़ोतरी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिमाचल प्रदेश में शराब के शौकीनों...

AAP का बड़ा एक्शन: Raghav Chadha से छीना उपनेता का पद, बोलने पर भी लगी रोक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। AAP ने अपने राज्यसभा सांसद राघव...

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को...

फिल्म Ramayana से सामने आया Ranbir Kapoor का राम अवतार, Alia Bhatt ने भी शेयर किया पोस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵