मंडला: आमने-सामने भिड़ी दो बाइक, तीन युवकों की मौत

mandla-two-bikes-face-to-face-three-youths-died
mandla-two-bikes-face-to-face-three-youths-died

मंडला, 02 फरवरी (हि.स.)। जिले के बम्हनी थाना अंतर्गत सोमवार की देर रात दो बाइक सवारों की आमने सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में दोनों ही बाइक पर सवार 3 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल पहुचकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र के अमझर और चिरई डोंगरी गांव के निवासी हैं। घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जबलपुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बम्हनी से चिरईडोंगरी मार्ग पर अमझर गांव में रात 9 बजे के लगभग दोनों बाइक सवारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना कि सूचना पुलिस की दी गई। गंभीर रूप से घायल हुए युवकों को मौके पर पहुंची पुलिस की गाड़ी से बम्हनी अस्पताल लाया गया। जहां 3 युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल एक युवक को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। मंगलवार सुबह से ही मृतकों के परिजन बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए थे। जिनकी मौजूदगी में पीएम कराया गया। मृतकों के नाम पारधीलाल (23) पुत्र कमलकिशोर निवासी अमझर, जित्तू (22) पुत्र ज्ञानी कुर्वेती निवासी चिरई डोंगरी, उमेश (19) पुत्र भागचंद उइके निवासी चिरई डोंगरी बताए गए हैं। बम्हनी स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के उपरांत मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिये गए। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे-hindusthansamachar.in

Raftaar | रफ्तार
raftaar.in