भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए मांधाता के पूर्व विधायक नारायण पटेल
भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए मांधाता के पूर्व विधायक नारायण पटेल

भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए मांधाता के पूर्व विधायक नारायण पटेल

मुख्यमंत्री चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने दिलाई पार्टी की सदस्यता भोपाल, 23 जुलाई (हि.स.)। मांधाता से कांग्रेस के पूर्व विधायक नारायण पटेल शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। पार्टी के प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराजिंसह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने उन्हें पार्टी का दुपट्टा पहनाकर विधिवत पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नारायण पटेल ने कहा कि कांग्रेस की विकास विरोधी मानसिकता ने उनके क्षेत्र की लगातार उपेक्षा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहा हूं। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश शासन के नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, अजजा मोर्चा अध्यक्ष व सांसद गजेन्द्रसिंह पटेल मंचासीन थे। अतिथियों का स्वागत प्रदेश कार्यालय मंत्री राजेन्द्रसिंह राजपूत ने किया। कांग्रेस में निराशा और हताशा का दौरः शिवराजसिंह चौहान सदस्यता ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ट्विटर पार्टी हो गयी है। कांग्रेस में हताशा और निराशा का दौर चल रहा है। दिल्ली में वर्षों से पार्टी पर एक ही परिवार का कब्जा रहा है। प्रदेश में भी एक ही नेता प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष सभी पदों पर कब्जा जमा लेता है। चौहान ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जनप्रतिनिधियों का दम घुट रहा था, क्योंकि विकास कार्य ठप थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी विकास के मंत्र को लेकर चल रही है और अब हम सब मिलकर प्रदेश के विकास के लिए काम करेंगे। चौहान ने कहा कि मांधाता विधानसभा में जो भी विकास कार्य हुए हैं, वे सभी भाजपा सरकार के समय हुए हैं। नारायण पटेल ने क्षेत्र के विकास को लेकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दल न होकर एक परिवार है और मैं नारायण पटेल को यह विश्वास दिलाता हूं कि उन्होंने जिस भावना और संकल्प के साथ विधानसभा की सदस्यता से त्याग पत्र देकर भाजपा की सदस्यता ली है, उस भावना का इस परिवार में सदैव सम्मान किया जायेगा। कांग्रेस से हो रहा जनप्रतिनिधियों का मोहभंगः विष्णुदत्त शर्मा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 15 महीनों में कमलनाथ सरकार ने प्रदेश को गर्त में ढकेल दिया। छल, कपट और झूठ से मुख्यमंत्री बने कमलनाथ ने भाजपा सरकार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को रोक दिया। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में सरकार ने जो काम किया है वह सराहनीय है। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के शासन में विकास की उपेक्षा हुई। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र के विकास के लिए जो कल्पना की थी, उसे कांग्रेस सरकार ने पूरा नहीं किया। इसके फलस्वरूप जनप्रतिनिधियों का कांग्रेस से मोहभंग होता गया। पटेल ने भी विकास के मुद्दे पर कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ली है। शर्मा ने कहा कि पूरी भाजपा आपके साथ है और सब मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करेंगे। मेरा कोई स्वार्थ या शर्त नहीं, विकास के लिए भाजपा में शामिल हुआः नारायण पटेल सदस्यता ग्रहण समारोह में पूर्व विधायक नारायण पटेल ने कहा कि मैं आज भाजपा परिवार में शामिल होकर खुशी महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के 15 महीनों के शासन में कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस कर रहे थे। विकास के कोई काम नहीं हो रहे थे। दूसरी तरफ देश और प्रदेश में भाजपा सरकारों के काम करने की शैली अलग है। मध्यप्रदेश में शिवराज जी ने विकास की गंगा बहाई है। किसान, मजदूर, व्यापारी और समाज के हर वर्ग की सेवा की है। मेरे अपने क्षेत्र में भी भाजपा सरकार ने अनेक विकास कार्य और परियोजनाएं शुरू की हैं। उसी को देखते हुए मैंने स्वेच्छा से भाजपा की सदस्यता ली है। पटेल ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि आगामी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी हजारों हजार वोटों से मेरे क्षेत्र में विजय हासिल करेगी। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे/राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in