maize-prices-increased-by-one-hundred-rupees-in-a-week-bumpers-started-inward
maize-prices-increased-by-one-hundred-rupees-in-a-week-bumpers-started-inward

एक सप्ताह में सौ रूपए बढ़े मक्का के दाम, बंपर आवक शुरू

बैतूल, 24 फरवरी (हि.स.)। । पिछले एक सप्ताह में मक्के की आवक कम होने के बाद भाव में आई तेजी से फिर मक्के की बंपर आवक होने लगी है। पिछले एक सप्ताह में मक्का के दाम लगभग सौ रूपए प्रति क्विंटल बढऩे से आवक भी बढऩे लगी है। लंबे समय से मक्का के दाम बढऩे की राह देख रहे स्टॉक्स्टिो ने मक्का बेचना शुरू कर दी जिससे सोमवार को बैतूल मंडी में इस सीजन की सर्वाधिक 35 हजार 280 बोरे की आवक हुई। जिससे मंगलवार तक मक्का की तुलवाई चलती रही। सोमवार को सीजन में सर्वाधिक मक्का की आवक होने के चलते मंगलवार को एक बार फिर मक्का की नीलामी स्थगित करनी पड़ी। अब आज मंडी में मक्का की नीलामी होगी लेकिन यदि आवक इसी तरह अधिक हुई तो फिर गुरूवार को भी नीलामी स्थगित हो सकती है। पिछले सप्ताह से होने लगी थी प्रतिदिन नीलामी जिले में इस साल मक्के की बंपर आवक होने के चलते मंडी प्रबंधन ने 26 जनवरी से मक्का की नीलामी सप्ताह में तीन बार करने के निर्देश दे दिये थे। तब से मक्का की नीलामी सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को हो रही थी। लेकिन पिछले सप्ताह अचानक मक्का की आवक कम हो गई थी। जिसके चलते 17 फरवरी के बाद मंडी प्रबंधन ने मक्का की नीलामी प्रतिदिन शुरू कर दी थी। जिसके चलते पिछले सप्ताह में 17, 18 और 19 फरवरी को लगातार मक्का की नीलामी हो रही थी। बुधवार को 5,329 बोरे, गुरूवार को 7,904 बोरे और शुक्रवार को 15 हजार 382 बोरे मक्का की आवक हुई थी। दाम बढऩे से बढ़ी आवक पिछले एक सप्ताह में मक्का के दाम लगभग सौ रूपए प्रति क्ंिवटल बढ़ गए है। 15 फरवरी को मक्का के प्रचलित दाम 1220 रूपए प्रति क्विंटल थे। जो सोमवार को बढ़कर 1315 रूपए प्रति क्विंटल हो गए। मक्का के दाम लगातार बढऩे से 17 फरवरी के बाद लगातार आवक बढ़ रही है। 17 फरवरी को मंडी में 5329 बोरे मक्का की आवक हुई थी। इसके बाद आवक लगातार बढ़ रही है। 18 फरवरी को 7904 बोरे, 19 फरवरी को 15,382 बोरे और सोमवार को तो इस सीजन की सर्वाधिक 35 हजार 280 बोरे मक्का की आवक हुई। मंगलवार को नहीं हुई नीलामी बता दें कि दो पहले मक्का की सर्वाधिक आवक होने के कारण मंगलवार शाम तक सोमवार को नीलाम हुई मक्का की ही तुलाई चलते रही। मंडी सचिव एसके भालेकर ने बताया कि सोमवार को मक्का की अत्यधिक आवक होने से व्यापारियों ने मंगलवार को मक्का खरीदी करने में असमर्थता जताई थी। जिसके चलते मंगलवार को मक्का की नीलामी नहीं की गई। श्री भालेकर ने बताया कि मंगलवार शाम तक मक्का की तुलवाई पूरी हो गई है। बुधवार को मक्का की नीलामी की जाएगी। श्री भालेकर ने बताया कि बुधवार को भी यदि मक्का की आवक बढ़ती है तो गुरूवार की नीलामी स्थगित की जा सकती है। गुरूवार को मक्का की नीलामी होगी या नहीं यह बुधवार को होने वाली आवक पर निर्भर करेगा। हिन्दुस्थान समाचार/विवेक/राजू

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in