back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब

उज्जैन,11 मार्च (हि.स.)। गुरूवार को महाशिवरात्रि पर्व महाकालेश्वर मंदिर में धूमधाम से मनाया गया। प्रशासन ने 25 हजार श्रद्धालुओं की सीमा तय की थी, लेकिन शाम तक करीब 40 हजार श्रद्धालुओं को दर्शन करवाए जा चुके थे। प्रशासन ने मौके पर ही ऑन स्पाट पंजीयन की व्यवस्था की थी। दर्शन करने के लिए मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान,महाराष्ट्र और गुजरात के श्रद्धालु भी आए थे। गुरुवार को दोपहर में शासकीय पूजा हुई,जिसमें कलेक्टर आशीषसिंह,प्रशासक नरेन्द्रकुमार सूर्यवंशी,एसपी सत्येंद्र शुक्ल सहित विभिन्न अधिकारी शामिल हुए। रात्रि में महापूजन प्रारंभ हुआ जो अपर रात्रि तक चलता रहा। शुक्रवार को होगा सेहरा श्रृंगार, दोपहर में वर्ष में एक बार भस्मार्ती महाशिवरात्रि पर्व के दूसरे दिन शुक्रवार को वर्ष में एक बार दोपहर में होनेवाली भस्मार्ती होगी। इसके पूर्व भगवान को सवा क्विंटल फूलों को मुकूट बनाकर पहनाया जाएगा। दोपहर में भस्मार्ती के बाद रोजाना की भांति पूजन आदि प्रारंभ हो जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार / ललित

Advertisementspot_img

Also Read:

Maha Shivaratri 2026: संतान सुख की कामना है? आज महाशिवरात्रि के दिन ये काम करने से पूरी हो सकती है मनोकामना

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज महाशिवरात्रि का पर्व भगवान भोलेनाथ की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। यह दिन विशेष रूप से उन दंपतियों...
spot_img

Latest Stories

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵