मुख्यमंत्री चौहान के स्वास्थ्य लाभ के लिए महाकाल में पूजा, महामृत्युंजय मंत्र का जप

मुख्यमंत्री चौहान के स्वास्थ्य लाभ के लिए महाकाल में पूजा, महामृत्युंजय मंत्र का जप
मुख्यमंत्री चौहान के स्वास्थ्य लाभ के लिए महाकाल में पूजा, महामृत्युंजय मंत्र का जप

उज्जैन, 26 जुलाई (हि.स.) । कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भोपाल के चिरायु मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर शुरू हो गया है। रविवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वास्थ्य लाभ के लिए महाकाल मंदिर में पूजन किया गया मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के स्वास्थ्य लाभ के लिए भगवान महाकाल का सवा लाख बिल्व पत्र,फलों के रस और फूलों से अभिषेक किया गया। पंडित यश गुरु के मुताबिक भगवान महाकाल से यही प्रार्थना की गई है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द स्वस्थ हों और प्रदेश की सेवा करने के लिए फिर से मैदान में नजर आएं। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सवाल लाख महामृत्युंजय मंत्र के जप का संकल्प भी लिया गया। हिंदुस्थान समाचार / गजेंद्र सिंह तोमर/केशव-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in