back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मध्‍य प्रदेश का देवास जिला हुआ कोरोना मुक्‍त, यहां एक भी सक्रिय प्रकरण नहीं

देवास, 25 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश का देवास जिला कारोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। जिले में अब एक भी कोरोना का सक्रिय मरीज नहीं है। कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला ने शुक्रवार को जिलेवासियों से अपील की है कि जिला कोरोना एक्टीव मरीजों से मुक्त हो गया है, परन्तु कोरोना अभी गया नहीं है। कोरोना की तीसरी लहर की सम्भावनाओं को देखते हुए जिले के सभी नागरिक कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के संबंध में दिये गये दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें। कलेक्टर शुक्ला कहा कि जिले में कोरोना वैक्सीनेशन महा-अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत 18+ आयु के सभी व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन नि:शुल्क लगाई जा रही है। आप वैक्सीन लगवाकर न केवल स्वयं को कोरोना से सुरक्षित करें, अपितु दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। आप सभी जिलेवासियों के सक्रिय सहयोग से जिले में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित किया है। आप के सहयोग से ही जिले में वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। कोविड-19 के संक्रमण के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए सभी व्यक्ति वैक्सीन लगवाए तथा अपने पास पड़ोस, मोहल्ले के लोगों एवं अन्य चिर-परिचित लोगों को भी वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित करें। आज प्राप्त सभी 859 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव जिले में शुक्रवार, 25 जून को प्राप्त 859 सैम्पल की रिपोर्ट में सभी 859 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में आज दिनांक तक 02 लाख 07 हजार 416 सैंपल लिए गए, जिनमें आज दिनांक तक लैब से 02 लाख 07 हजार 021 सैंपलों की रिर्पोट प्राप्त हुई। इनमें 01 लाख 98 हजार 059 सैंपलों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अभी तक कुल 7723 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव हुए तथा अभी तक 7672 कोरोना संक्रमित मरीज उपचार उपरांत करोना संक्रमण से मुक्त हुए। जिले में अब तक कोरोना से ग्रसित 51 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। जिले में अब तक का कोविड-19 रिकवरी रेट 99.34 प्रतिशत है तथा मोर्टीलिटी (मृत्युदर) 0.66 प्रतिशत है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश/मयंक

Advertisementspot_img

Also Read:

Covid New Variant: सावधान! फिर पैर पसार रहा है कोरोना, नए वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोविड का नया वेरिएंट (Covid New Variant) BA.3.2, जिसे “Cicada” कहा जा रहा है, चर्चा में...
spot_img

Latest Stories

वीवा नाम का मतलब- Viva Name Meaning

Meaning of Viva / विवा नाम का मतलब: Full...

उदयपुर Kanhaiya Lal हत्याकांड में इंसाफ की मांग तेज, परिवार ने सरकार से पूछा- न्याय कब मिलेगा?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान के उदयपुर में हुए चर्चित...

गणेश भगवान को चढ़ाएं घर पर बना मोदक, प्रसन्न होकर देगें वरदान, जानिए रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। गणेश भगवान की पूजा से...

ATM Transaction Fail: ATM से पैसा कटा पर कैश नहीं मिला? जानिए कैसे करें शिकायत और पाएं मुआवज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ATM से पैसे निकालते समय कई...

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵