back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP News: सरकारी स्कूल टीचर ने छात्रा से जबरन करवाया ये गंदा काम, बच्ची चिल्लाती रही ‘मैडम मुझे उल्टी हो जाएगी’

Madhya Pradesh News: सतना में स्कूल में महिला टीचर ने छठीं कक्षा की छात्रा को प्रताड़ित कर बच्चे से स्कूल का टॉयलेट साफ करवाया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के सतना जिले के सरकारी स्कूल में एक महिला टीचर ने छठीं कक्षा की छात्रा को प्रताड़ित कर जबरदस्ती स्कूल का टॉयलेट साफ करवाया। यह घटना 9 फरवरी की बताई जा रही है। बच्चे के माता-पिता ने चाइल्ड हेल्पलाइन में कॉल कर मामले की सूचना पुलिस को दी। लेकिन अबतक इस पर कोई कार्यवाई नहीं हुई।

महिला टीचर ने क्यों करवाई छात्रा से टॉयलेट की सफाई?

दरअसल महिला टीचर को टॉयलेट जाना था। मगर टॉयलेट बहुत गंदा था ऐसे में महिला टीचर ने छठीं कक्षा की छात्रा को टॉयलेट साफ करने के लिए कहा इस बात से छात्रा ने टॉयलेट साफ करने से इंकार कर दिया। छात्रा ने टीचर से विनती की और कहा उसे उल्टी हो जाएगी। लेकिन टीटर ने बच्चे की एक बात भी नहीं मानी। इसके बाद महिला टीचर ने छात्रा को प्रताड़ित किया। छात्रा को डरा धमका कर जबरन टॉयलेट साफ करवाया। छात्रा ने आपबीती अपने परिजनों को बताई। इसके बाद विवाद और बढ़ गया।

पुलिस ने भी नहीं की मदद

छात्रा के परिजनों ने स्थानीय पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया। साथ ही आरोपी टीचर के खिलाफ महिला एंव बाल विकास विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन में भी शिकायत की है। 9 फरवरी को हुए इस घटना को आज कई दिन बीत चुके हैं। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि मामला दर्ज करवाने के बाद भी पुलिस न ही स्कूल पहुंची और न ही महिला टीचर के खिलाफ कोई कार्यवाई की।

पुलिस और बाल संरक्षण विभाग एक-दूसरे पर थोप रहे कार्यवाई

शिक्षा के मंदिर में हुई इस आपराधिक घटना पर स्थानीय पुलिस और बाल संरक्षण विभाग एक-दूसरे पर कार्यवाई टालती नजर आ रही है। बाल संरक्षण पदाधिकारी सौरभ सिंह ने कहा कि पीड़ित छात्रा के परिजनों की शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है, स्थानीय पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है। इस घटना पर पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने कहा कि कार्रवाई की जा रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि ये मामला बाल संरक्षण विभाग का है

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...