back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP News: पूर्व केंद्रीय मंत्री सरताज सिंह का हुआ निधन, CM शिवराज समेत अनेक नेताओं ने जताया शोक

Madhya Pradesh News: केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता सरताज सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। भोपाल के अपोलो अस्पताल में भर्ती थे, जहां उन्होंने सुबह 5.30 बजे अंतिम सांस ली

भोपाल, (हि.स.)। केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता सरताज सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। सरताज बाबूजी के नाम से पहचाने जाने वाले सरताज सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उन्हें तीन दिन पहले भोपाल के अपोलो अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां उन्होंने सुबह 5.30 बजे अंतिम सांस ली। वे 83 साल के थे।

निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

सरताज सिंह के छोटे भाई सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार (13 अक्टूबर) को नर्मदापुर में किया जाएगा। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत पार्टी के अनेक नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सरताज सिंह भाजपा के कद्दावर नेता थे

सरताज सिंह भाजपा के कद्दावर नेता थे। वह पांच बार सांसद और दो बार विधायक रहे। इस दौरान वह केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश सरकार में भी मंत्री रहे। उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार में वन व पीडब्ल्यूडी जैसे मंत्रालयों का जिम्मा संभाला। वह 1998 के लोकसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे अर्जुन सिंह को भी एक बार चुनाव में पटखनी दे चुके थे। वे अटल बिहारी वाजपेयी की 13 दिन की सरकार में मंत्री रहे। इसके अलावा वह दो बार नगर पालिका अध्यक्ष भी रह चुके थे।

2018 में हारे थे चुनाव

साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा से टिकट न मिलने पर सरताज सिंह पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उन्होंने होशंगाबाद (अब नर्मदापुरम) सीट से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीतासरन शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे। बाद में उन्होंने पुन: भाजपा में वापसी कर ली थी।

मुख्यमंत्री चौहान ने व्यक्त किया शोक

सरताज सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री चौहान ने शोक व्यक्त किया है। चौहान ने एक्स के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देते हए कहा कि केंद्र व मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री रहे सरताज सिंह के निधन का दुःखद समाचार सुनकर मन व्यथित है। भगवान से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवारजनों को यह अपार दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति।

वीडी शर्मा ने निधन पर जताया शोक

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने उनके निधन पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री सरताज सिंह के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकमय परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...