MP Board Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट इस दिन होंगे जारी, स्क्रूटिनी का मिलेगा विकल्प

MP Board 10th 12th Result 2024: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन 25 अप्रैल को 10वीं एवं 12वीं दोनो कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ घोषित कर सकता है।
MP Board 10th 12th Result
MP Board 10th 12th ResultRaftaar

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन जल्द अपने दसवीं और बारहवीं के छात्रों का नतीजो को लेकर इंतजार खत्म करने जा रहा है। बोर्ड जल्द दसवीं और बारहवीं के कैंडिडेट्स का परीक्षा परिणाम जारी कर सकता है। अभी तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) की ओर से 10वीं एवं 12वीं रिजल्ट को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। बोर्ड 25 अप्रैल को दोनों कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ घोषित कर सकता है। रिजल्ट का इंतजार कर रहें छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- mpbse.nic.in. इसके साथ ही mpresults.nic.in पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकता है।

छात्र को मिलेगा स्क्रूटिनी कराने का विकल्प

रिजल्ट मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के अध्यक्ष द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी किया जायेगा जिसके बाद सभी अभ्यार्थी अपने नतीजों को इस लिंक mpbse.nic.in एवं mpresults.nic.in पर रोल नंबर एवं एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे। इसके साथ अभ्यार्थीयों को सताह दी जाती है कि ताजा जानकारियों के लिए समय-समय पर बोर्ड की वेबसाइट विजिट करते रहें। इसके साथ बोर्ड ने परीक्षा में उम्मीद से कम मार्क्स पाने वाले छात्र को अपनी कॉपियों की स्क्रूटिनी कराने का विकल्प दिया है।

इन आसान स्टेप्स से देखें रिजल्ट

आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpsbe.nic.in, mpresults.nic.in पर जाएं।

इसके बाद आपको 10th Result और 12th Result का सेक्शन दिखाई देगा।

इस पर क्लिक कर आप अपने क्लास का रिजल्ट देख सकते है।

सेक्शन पर क्लिक करने पर अपके समने एक नया पेज खुलेगा जिस पर आपको अपने डिटेल जैसे रोल नंबर आदि डालना होगा।

इसके बाद आप डिटेल डाल कर सबमिट कर दें।

इतना करते ही नतीजे अपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे। यहां से इन्हें चेक और डाउनलोड कर लें।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in