Lok Sabha Election: नकुलनाथ ने 'X' बायो से Congress का हटाया नाम, जल्द हो सकते हैं BJP में शामिल?

Madhya Pradesh News: कमलनाथ के बेटे कांग्रेस नेता नकुलनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के अकाउंट के बायो से कांग्रेस का नाम हटा दिया है। इस बीच उनकी BJP में शामिल होने की अटकलें बढ़ रही हैं।
Nakul Nath removes Congress name from 'X'
Nakul Nath removes Congress name from 'X'Raftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश में कांग्रेस में अंदर ही अंदर हलचल पैदा हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के अकाउंट के बायो से कांग्रेस का नाम हटा दिया है। सूत्रों के अनुसार, नकुलनाथ जल्द ही BJP में शामिल हो सकते हैं।

कमलनाथ लड़ना चाहते थे राज्यसभा सांसद का चुनाव

नकुलनाथ इस समय मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से कांग्रेस के सांसद हैं। कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ इस हफ्ते 5 दिवसीय दौरे पर छिंदवाड़ा गए था। लेकिन, दौरे के 5वें दिन कमलनाथ और नकुलनाथ छिंदवाड़ा से दिल्ली चले गए। हाल ही में कमलनाथ ने दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। कमलनाथ ने राज्यसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी। मगर दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान ने कमलनाथ को राज्यसभा सीट देने से इंकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस ने राज्यसभा का उम्मीदवार अशोक सिंह को बनाया। कमलनाथ ने अपने ट्विटर हैंडल 'X' पर अशोक सिंह को शुभकामनाएं दी।

कमलनाथ और नकुलनाथ की BJP में जानें की तैयारी?

मध्य प्रदेश में पिछले दिनों दिग्विजय सिंह का BJP में शामिल होने की अटकलें आ रही थी। इस बात से दिग्विजय सिंह ने खारिज की। उन्होंने कहा कि जो डर रहे हैं या बिक रहे हैं, वे जा रहे हैं। इस बीच अब कमलनाथ और नकुलनाथ की भी BJP में शामिल होने की अटकलें आ रही हैं। अब देखना यह है कि कमलनाथ और नकुलनाथ लोकसभा चुनाव से पहले क्या दांव चलते हैं।

कांग्रेस को मध्य प्रदेश से लग सकता है झटका?

कमलनाथ और नकुलनाथ अगर लोकसभा चुनाव से पहले अगर कांग्रेस का दामन छोड़कर BJP या किसी भी अन्य पार्टी में शामिल हो जाते हैं तो इसका सबसे बड़ा झटका मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लग सकता है। क्योंकि छिंदवाड़ा से कमलनाथ विधायक हैं और उनके बेटे नकुलनाथ भी छिंदवाड़ा से सांसद हैं। छिंदवाड़ा की सीट कमलनाथ परिवार का गढ़ है, ऐसे में कांग्रेस इस सीट को लोकसभा चुनाव में दूसकी पार्टियों के हाथ गवांना नहीं चाहेगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in