Lok Sabha Election: कमलनाथ की BJP में शामिल होने की अटकलों पर लगा फुल स्टॉप; जानें क्या है वजह

Madhya Pradesh News: कमलनाथ ने BJP में शामिल होने वाली अटकलों पर विराम देने का संदेश देते हुए राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने का ऐलान किया है।
Kamal Nath
Kamal Nath Raftaar.in

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होने का ऐलान किया है। कमलनाथ इस समय दिल्ली में अपने करीबी विधायकों और सांसदों के साथ बैठक कर रहे हैं। कमलनाथ आज भोपाल लौटेंगे।

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' की तैयारियों के लिए बैठक जारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए प्रदेश प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह आज कांग्रेस के भोपाल कार्यकाल पहुंचे। जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' 2 मार्च को राजस्थान के धौलपुर से मध्य प्रदेश के चंबल के मुरैना में प्रवेश करेंगे। इसी के चलते आज कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की भोपाल में बैठक जारी है। NDTV न्यूज चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, भंवर जितेंद्र सिंह ने आज भोपाल में होने वाली बैठक से पहले कहा कि 'कमलनाथ भी राहुल गांधी की यात्रा में शामिल होंगे, उनके BJP में शामिल होने की खबरों को उन्होंने गलत करार दिया।' उन्होंने कहा- BJP और मीडिया कमलनाथ के लिए भ्रम फैला रही है।'

छिंदवाड़ा से नकुलनाथ लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

हाल ही में कमलनाथ और उनके बेटे नकुलनाथ की भारतीय जनता पार्टी BJP में शामिल होने की अटकलें आ रहीं थीं। नकुलनाथ छिंदवाड़ा से मौजुदा सांसद हैं उन्होंने 17 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के बायो से कांग्रेस का नाम हटा दिया था। इसके बाद उनके कई समर्थकों ने भी 'X' के बायो से कांग्रेस का नाम हटा दिया। इससे उनके BJP में शामिल होने की अटकलों को पंखा लग गया। कमलनाथ ने अपने करीबी और मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री सज्जनसिंह वर्मा के द्वारा संदेश दिया कि नकुलनाथ कांग्रेस की छिंदवाड़ा सीट से चुनाव लड़ेंगे। कमलनाथ अपने बेटे नकुलनाथ का राजनीतिक करियर सुरक्षित करना चाहते हैं।

राज्यसभा चुनाव लड़ना चाहते थे कमलनाथ

कमलनाथ ने हाल ही में दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात कर राज्यसभा चुनाव 2024 लड़ने की इच्छा जताई थी। लेकिन उनकी इच्छा अधूरी रह गई। कांग्रेस ने अशोक सिंह को राज्यसभा का टिकट दे दिया। इसके बाद से ही कमलनाथ के BJP में शामिल होने की अटकलों गर्मा गईं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in