गुजरात की तरह मप्र में भी नगरीय निकायों में दर्ज कराएंगे ऐतिहासिक जीतः विष्णुदत्त शर्मा

like-gujarat-madhya-pradesh-will-register-a-historic-victory-in-urban-bodies-vishnudutt-sharma
like-gujarat-madhya-pradesh-will-register-a-historic-victory-in-urban-bodies-vishnudutt-sharma

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा-हर वार्ड जीतने की रणनीति बनाएं सतना/भोपाल, 24 फरवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक मतों से गुजरात में जीती है, उसी तरह मध्यप्रदेश में भी नगरीय निकायों में हम ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। जिन वार्डो में पिछले चुनाव में सतना नगर निगम में आप लोगों की मेहनत से हमने ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पिछले चुनावों में जो वार्ड भाजपा नहीं जीत पाई थी, उन वार्डो में हम कैसे जीत सके, इसकी रणनीति तैयार करें। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने बुधवार को सतना सर्किट हाउस में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में कही। पार्टी के प्रदेश सह संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने भी संबोधित किया। संगठन को मजबूत करना हमारा धर्म भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि आज पंचायत से पार्लियामेंट तक आज भारतीय जनता पार्टी है। संगठन के कारण ही आज हम मजबूत है। कार्यकर्ता होने के नाते संगठन को मजबूती देना हमारा धर्म है। नगरीय निकाय चुनाव में पूरी मजबूती के साथ हमें काम करना है और ऐतिहासिक जीत निश्चित करना है। उन्होंने कहा कि सकारात्मकता के साथ हम समाज के प्रबुद्धजनों और युवा लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करें। बैठक में वरिष्ठ नेताओं ने नगरीय निकाय चुनाव के दृष्टिगत अपने अपने सुझाव दिए। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा में शामिल बैठक के पश्चात सर्किट हाउस पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि सर्राफ ने प्रदेश अध्यक्ष शर्मा के समक्ष भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंटकर सर्राफ का स्वागत किया। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in