back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election 2023: मध्य प्रदेश को विकास में टॉप पर ले जाने की गारंटी मोदी की: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

MP Election 2023: प्रधानमंत्री गुरुवार को जबलपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर रानी दुर्गावती के स्मारक के भूमिपूजन के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

भोपाल, (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश को विकास में टॉप पर ले जाने की मोदी की गारंटी है। लंबे समय तक जो पार्टी सत्ता में रही, उसने जनजातीय बंधुओं और उनके सम्मानित वीरों, नेताओं को कभी सम्मान नहीं दिया। आजादी के बाद दशकों तक एक ही दल का शासन रहा। आजादी सिर्फ एक ही परिवार के कारण नहीं मिली। हमने सबका सम्मान किया।

पूर्वजों का ऋण चुकाना आवश्यक- पीएम

प्रधानमंत्री गुरुवार को जबलपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती पर रानी दुर्गावती के स्मारक के भूमिपूजन के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मध्य प्रदेश के विभिन्न स्थानों से जुड़ी 12 हजार करोड़ से अधिक राशि की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास भी किए। उन्होंने कहा कि उन महापुरुषों को नहीं भुलाया जाना चाहिए, जिनके त्याग और शौर्य के फलस्वरूप आजादी मिली। पूर्वजों का ऋण चुकाना आवश्यक है। वीरांगना रानी दुर्गावती का जीवन हमें सर्वजन हिताय की सीख देता है। जबलपुर में बनने वाला वीरांगना रानी दुर्गावती का भव्य स्मारक एवं उद्यान हर माता और हर नौजवान को यहां आने के लिए आकर्षित करेगा और प्रेरणा देगा। यह एक अनोखा यात्रा धाम बनेगा।

PM ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी स्मरण किया

उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज के आजादी के आंदोलन में योगदान का स्मरण किया जा रहा है। यह पवित्र कार्य है। उन्होंने देशवासियों को इस स्मारक के भूमिपूजन पर बधाई देते हुए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि जनजातियों के लिए अटलजी के कार्यकाल में अलग मंत्रालय बनाया गया था। जनजातियों के विकास के लिए बजट भी बढ़ाया गया। सरकार ने जनजातियों का सम्मान सुनिश्चित किया है। देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद को पहली बार जनजातीय समाज की प्रतिनिधि ने सुशोभित किया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

इज़रायल में खुला रोजगार का सुनहरा अवसर, PM मोदी और नेतन्याहू ने 50,000 भारतीयों को नौकरी देने का किया ऐलान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और इज़रायल के बीच कूटनीतिक और आर्थिक संबंधों में एक बड़ा मोड़ आ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इज़रायली...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...