back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जबलपुर में कांग्रेस के दफ्तर में हुई तोड़फोड़, पार्टी ने बजरंग दल पर लगाया आरोप

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आतंक फैलाने वालों को संरक्षण देने में लगे हुए हैं।

जबलपुर, एजेंसी। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर में स्थित कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को तोड़फोड़ के वीडियो सामने आए हैं। भगवा गमछा गले में डाले और हाथों में भगवा ध्वज लिए कई लोग ने कांग्रेस कार्यालय को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। जबरन दफ्तर में घुसे प्रदर्शनकारियों ने अंदर तोड़फोड़ करने के साथ ही कार्यालय के बाहर लगे कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का पोस्टर फाड़ा है। कांग्रेस का आरोप है कि ये सब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया जबकि बजरंग दल का कहना है कि बजरंग दल कभी भी इस तरीके की हरकतें नहीं करता।

बजरंग दल पर लगा आरोप

दरअसल, मामला गुरुवार शाम का है, जब कई बजरंग दल के कार्यकर्ता कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के घोषणा पत्र जिसमें बजरंग दल को सत्ता में आते ही प्रतिबंधित कर देने की बात कही गई है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यालय के पास जाकर अपना विरोध प्रदर्शन करने लगे थे। बजरंग दल पर आरोप लगा है कि वे विरोध करते-करते कांग्रेस कार्यालय के अंदर घुस गए। फिर अंदर हंगामा करने के साथ ही पोस्टर इत्यादि फाड़ना शुरू कर दिया। पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना हुई वहां तुरंत पुलिस पहुंची और प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा शुरू कर दिया।

बजरंग दल के खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत

घटना की जानकारी लगते ही कांग्रेस नेता, विधायक और पूर्व मंत्री कार्यालय पर जमा होने लगे। उसके बाद पूर्व मंत्री तरुण भनोट, विधायक विनय सक्सेना, लखन घनघोरिया, महापौर, कांग्रेस अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह अन्नू कोतवाली थाने पहुंचे। जहां उन्होंने बजरंग दल की शिकायत दर्ज कराई। अब इस कांग्रेस कार्यालय तोड़फोड़ ने सियासी रंग ले लिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने इस हमले की कड़ी शब्दों में निंदा करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा है।

शिवराज सिंह चौहान आतंक फैलाने वालों को संरक्षण देने में लगे हुए

नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आतंक फैलाने वालों को संरक्षण देने में लगे हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोपितों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। वहीं, इसी तरह के आरोप अन्य कई कांग्रेस पदाधिकारियों की ओर से लगाए गए हैं।दूसरी ओर विहिप, बजरंग दल के पदाधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ और हंगामा खुद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा ही की गई है।

अपने कार्यालय में तोड़फोड़ की

बजरंग दल के सुमित ठाकुर का कहना है कि जब बजरंग दल कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे तभी भगवा वेश धरकर कांग्रेस कार्यकर्ता आ गए थे, उन्होंने ही अपने कार्यालय में तोड़फोड़ की है। इनका कहना है कि बजरंग दल इस तरह के कार्य नहीं करता। इस संबंध में एसपी तुषारकांत विद्यार्थी का कहना है कि जो भी आरोपित हैं, वे बख्शे नहीं जाएंगे। आरोपितों की पहचान वीडियो देखकर की जा रही है। सभी पर कानून के हिसाब से कार्रवाई होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

असम चुनाव के लिए कांग्रेस ने 30 सीटों पर तय किए उम्मीदवार, गौरव गोगोई जोरहाट से लड़ सकते हैं चुनाव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...