मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारतः विष्णुदत्त शर्मा
मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारतः विष्णुदत्त शर्मा

मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया की आर्थिक महाशक्ति बनेगा भारतः विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 13 जून (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा वैश्विक व्यापार को बढ़ावा देने और अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए जो कदम उठाए गए हैं, उनका परिणाम अब दिखाई देने लगा है। आने वाले समय में आत्मनिर्भर भारत अभियान देश की अर्थव्यवस्था को और ज्यादा ताकत देगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार देश का विदेशी मुद्रा भंडार पहली बार 500 अरब डॉलर के पार पहुंचने पर प्रसन्नता जताते हुए कही। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने न केवल दुनिया के देशों से संबंध सुधारे हैं, बल्कि विदेशी व्यापार को बढ़ाने के लिए भी कई उपाय किए हैं। इन्हीं का परिणाम है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार इतिहास में पहली बार 500 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है और भारत चीन व जापान के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़े विदेशी मुद्रा भंडार वाला देश बन गया है। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कोरोना संकट के दौर में मोदी जी की सरकार ने जिस तरह कूटनीतिक प्रयासों के बल पर चीन में स्थापित कंपनियों का रुख भारत की तरफ मोड़ा है, उससे देश की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। इसके साथ ही मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत अभियान की सफलता से देश की विदेशों पर निर्भरता व विदेशी आयात भी कम होगा। इससे विदेशी मुद्रा भंडार में और वृद्धि होगी तथा देश आर्थिक महाशक्ति बनने की राह पर तेजी से कदम बढ़ाएगा। हिनदुस्थान समाचार/केशव दुबे /राजू-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in