back to top
21.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बच्चों का आत्म-विश्‍वास बढ़ाने शिक्षा के साथ आध्यात्मिक संस्कार भी दे : मंत्री ठाकुर

मंत्री उषा ठाकुर नव युवक सभा के सांस्कृतिक कार्यक्रम में हुई शामिल भोपाल, 25 फरवरी (हि.स.)। पर्यटन, संस्कृति एवं अध्यात्म मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ आध्यात्मिक संस्कार भी दें। इससे उनके आत्म-विश्वास और उत्साह में वृद्धि होगी। यह बात मंत्री ठाकुर ने गुरुवार को ए.टी. शाहानी अशासकीय कन्या विद्यालय में आयोजित नव युवक सभा के सांस्कृतिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान मंत्री ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मंत्री ठाकुर ने ए.टी. शाहानी और के.टी. शाहानी विद्यालय के वर्ष 2019-20 में 10वीं और 12वीं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से कहा कि आप जिस भी इष्ट को मानते हो, उनकी प्रार्थना अपने बच्चे को अवश्य याद कराएं। रोज प्रार्थना करने से बच्चों का आत्म-बल बढ़ेगा। कार्यक्रम के दौरान ए.टी. शाहानी विद्यालय की छात्राओं ने नारी शक्ति पर केंद्रित ‘ऊंची हुई दीवारें’, ‘हम दीप शिक्षा के’ और सिंधी भाषा में ‘इन्हें सिंध जा मांहू’ सिंधी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर पार्षद राजेश हिंगोरानी, नव युवक सभा के अध्यक्ष वासुदेव वाधवानी, सचिव महेश दयारामानी, प्रिंसिपल ज्योति चौहान सहित विद्यालयीन छात्रा और अभिभावक उपस्थित रहे। हिन्दुस्थान समाचार / उमेद

Advertisementspot_img

Also Read:

UPSC सिविल सेवा परीक्षा अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर, जानिए टॉप-3 और टॉप-10 में किन अभ्यर्थियों ने बनाई जगह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा...
spot_img

Latest Stories

…तो IND vs NZ मुकाबले में बारिश डालेगी खलल? जानिए अहमदाबाद का मौसम अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 विश्व कप का समापन 8...

पूर्व BJP विधायक ने फिर उगला जहर, बोले- मुसलमान आज के राक्षस, उन्हें खत्म करना जरूरी है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पूर्व BJP विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह...

UP Politics: कांशीराम जयंती पर शक्ति प्रदर्शन करेगी BSP, मायावती कर सकती हैं चुनावी शंखनाद

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश चुनावों के मद्देनजर बहुजन...