back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भोपाल में युवक के गले में कुत्ते का पट्टा डालकर घुमाने वालों पर एक्शन, आरोपियों पर लगा NSA

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस घटना के संबंध में कहा कि उन्हें सोमवार सुबह इस वीडियो के बारे में जानकारी मिली थी और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर एक्शन लेने का निर्देश दिया था।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कुछ लोगों ने एक युवक के गले में कथित तौर पर कुत्ते का पट्टा बांधकर उसे कुत्ते की तरह भौंकने और घुटने के बल चलने को चलने का दबाव बनाया। इस घटना का वीडियो सोमवार को सामने आया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इस घटना जांच की बाद आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गृह मंत्री ने 24 घंटे के भीतर एक्शन लेने के दिए थे निर्देश

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस घटना के संबंध में कहा कि उन्हें सोमवार सुबह इस वीडियो के बारे में जानकारी मिली थी और उन्होंने पुलिस अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर एक्शन लेने का निर्देश दिया था। इसके बाद छह घंटे के भीतर पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान कर ली और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।  

युवक को घुटने के बल बैठकर कुत्ते की तरह भौंकने का बनाते हैं दबाव

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि यह घटना टीलाजमालपुरा इलाके में कुछ दिन पहले हुई थी। लेकिन इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को वायरल हुआ। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक युवक के गले में पट्टा बांधकर उसे घसीटते हैं। ये लोग इस व्यक्ति को घुटनों के बल बैठकर कुत्ते की तरह चलने को कहते हैं, जिसके बाद वह सड़क पर घुटनों के बल बैठ जाता है। वीडियो में दिख रहा है कि एक अन्य व्यक्ति पट्टा पकड़े हुए है। वह युवक को कुत्ता बनकर भौंकने के लिए भी कह होता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...