दतिया, 01 मई (हि.स.)। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र ने शनिवार को जिला चिकित्सालय के कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों के पास गए और उनसे कुशल क्षेम पूछा। वे इस दौरान पीपीई किट पहने हुए थे। डाॅ. मिश्र ने मरीजों से चर्चा करते हुए कहा कि आप सभी हिम्मत रखें। शीघ्र ही स्वस्थ्य होकर घर लौट जायेंगे। चिकित्सक एवं नर्सेस पूरी मेहनत एवं लगन से सेवायें दे रहे हैं। डाॅ. मिश्र ने इस दौरान चिकित्सकों को समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। मौके पर कलेक्टर संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्तान समाचार/संतोष तिवारी





