back to top
22.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

होली पर लगने वाला करीला माता मेला कोरोना के चलते स्थगित

अशोकनगर, 22 मार्च (हि.स.)। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अभय वर्मा द्वारा अशोकनगर जिले के मां जानकी मंदिर करीला में रंगपंचमी के अवसर पर आयोजित होने वाला तीन दिवसीय करीला माता मेले को स्थगित कर दिया है। इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी कर दिया गया है। कलेक्टर अभय वर्मा ने कहा है कि कोरोना संक्रमण फैलने की दृष्टि से इस वर्ष आयोजित नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय के परिपत्र तथा सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय संकट प्रबंधन समूह की बैठक में लिये गये निर्णय अनुसार करीला माता मेला स्थगित किया गया है। गौरतलब है कि सोमवार की सुबह क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इस मेले को स्थगित किए जाने की घोषणा की थी। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश-स्मृति की शादी टली, पलक मुच्छल ने परिवार से जुड़ी ‘मुश्किलों’ का किया खुलासा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  म्यूज़िक कंपोज़र पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी, जो 23 नवंबर को होने वाली थी, अचानक पोस्टपोन कर दी...
spot_img

Latest Stories

Shaniwar Mantra: इन शक्तिशाली मंत्रों के जाप से प्रसन्न होंगे शनिदेव, बढ़ेगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार का दिन शनि देव...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵