back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

HM डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा- न खाता न बही, जो कमलनाथ कहें वही सही

छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेसियों को अजीबोगरीब शपथ दिलाई गई। कार्यकर्ताओं को हाथ खड़े कर कमलनाथ को मुख्यमंत्री और नकुल नाथ को सांसद बनाने के लिए शपथ दिलाई गई है।

भोपाल, एजेंसी। मध्य प्रदेश में इस वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले प्रदेश में नेताओं में जुबानी आरोप-प्रत्यारोप तेज हैं। भाजपा और कांग्रेस के नेता एक दूसरे पर निशाना साधने का काई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। इस बीच छिंदवाड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक कार्यक्रम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई जा रही है। इस वीडियो को लेकर प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ की चुटकी ली है।

पार्टी के अंदरुनी लोकतंत्र का ही कबाड़ा

गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कमलनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि ना खाता ना बही, जो कमलनाथ कहें वहीं सही। पिता-पुत्र को मुख्यमंत्री-सांसद बनाने के लिए कांग्रेसियों का कसम खाने वाला वीडियो देखा। वाकई, एक उद्योगपति सेठजी कांग्रेस के अध्यक्ष क्या बने, लोकतंत्र का ही कबाड़ा हो गया। न संसदीय दल बोर्ड की अहमियत है और न ही विधायक दल की बैठक की कोई अहमियत है। वाकई, कमलनाथ जी ने प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बन कर पार्टी के अंदरुनी लोकतंत्र का ही कबाड़ा कर दिया।

मुख्यमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं

गौरतलब है कि बीते दिन छिंदवाड़ा जिले में कांग्रेसियों को अजीबोगरीब शपथ दिलाई गई। कार्यकर्ताओं को हाथ खड़े कर कमलनाथ को मुख्यमंत्री और नकुल नाथ को सांसद बनाने के लिए शपथ दिलाई गई है। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और सांसद नकुल नाथ मौजूद थे। बाद में कमलनाथ ने मीडिया के पूछे सवाल पर कहा कि मेरी मुख्यमंत्री बनने की कोई इच्छा नहीं है। वहीं अब शपथ लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर भाजपा उन पर हमलावर हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से विवेक बंटी साहू भाजपा के उम्मीदवार, पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ की बढ़ाई मुश्किलें

छिंदवाड़ा, (हि.स.)। मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा संसदीय सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने विवेक बंटी साहू को प्रत्याशी बनाकर मुकाबला रोचक बना दिया है।...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵