back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Harda Blast Update: सारी रात चला मलबा हटाने का काम, सुबह खंडहर बन चुके घरों को देखने पहुंचे लोग

MP News: पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को हुए विस्फोट की घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं, 200 से अधिक घायल हुए हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हरदा, (हि.स.)। पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार को हुए विस्फोट की घटना में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं, 200 से अधिक घायल हुए हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पटाखा फैक्ट्री परिसर में रात में भी पटाखे फूटते रहे और इसके साथ ही मलबा भी हटाया जाता रहा। बुधवार सुबह से मलबा हटाने का काम दोबारा शुरू किया गया है। इधर, प्रशासन ने मंगलवार को जिन घरों को खाली करा लिया था, उन घरों में रहने वाले बुधवार सुबह खंडहर बन चुके अपने घरों को देखने पहुंचे।

नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की 35 सदस्यों की टीम हरदा पहुंच गई है

विस्फोट से ध्वस्त हुए पटाखा फैक्ट्री परिसर से मलबा हटाने का काम रात भर चलता रहा। जिस बेसमेंट में बारूद रखा था और मजदूर काम कर रहे थे, उसका मलबा हटाया जा रहा है। इसके लिए वाराणसी से नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स की 35 सदस्यों की टीम हरदा पहुंच गई है।

एनडीआरएफ मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटी है।

बुधवार सुबह कई लोग अपने घर देखने पहुंचे, वहां मलबा मिला। मंगलवार देर रात तक 204 घायलों को विभिन्न अस्पतालों में पहुंचाया जा चुका था। 51 गंभीर घायलों को भोपाल, इंदौर और नर्मदापुरम रेफर किया गया है, वहीं कई लोग अब भी लापता हैं। एनडीआरएफ मलबे में दबे लोगों को निकालने में जुटी है। हालात का जायजा लेने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को हरदा जाएंगे।

हादसे में फैक्ट्री के आसपास बने 60 घर जल गए हैं

हादसे में फैक्ट्री के आसपास बने 60 घर जल गए हैं। एहतियातन 100 से ज्यादा इमारतों को खाली करा लिया गया था। बुधवार सुबह लोग मलबे का ढेर बन चुके अपने घरों में जरूरत की चीजें खोजते दिखे। इस मामले में हरदा की सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज किया है। वहीं, फैक्ट्री मालिक राजेश अग्रवाल, सोमेश अग्रवाल को पुलिस ने रात करीब 9 बजे राजगढ़ जिले के सारंगपुर से गिरफ्तार कर लिया है। सुपरवाइजर रफीक खान भी पुलिस की हिरासत में है।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

CM मोहन यादव की माफी के बाद भी नहीं थमा सियासी ताप! कैलाश विजयवर्गीय बोले- ‘गलत बात पर गुस्सा लाजिमी’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र गुरुवार को उस वक्त गरमा गया, जब संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...