MP News: हरदा की अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग, छह की मौत, 50 से ज्यादा घायल

MP News: मध्य प्रदेश के हरदा जिला मुख्यालय के पास मगरधा रोड स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई।
मध्य प्रदेश के हरदा की अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग
मध्य प्रदेश के हरदा की अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आगraftaar.in

भोपाल, (हि.स.)। मध्य प्रदेश के हरदा जिला मुख्यालय के पास मगरधा रोड स्थित एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में मंगलवार सुबह विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में आतिशबाजी के इस्तेमाल के लिए रखे गए बारूद के संपर्क में आकर आग ने जल्द विकराल रूप धारण कर लिया।

आग की लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है

फैक्ट्री से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। हादसे में छह लोगों की मौत की खबर है। वहीं 50 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन ने 100 से ज्यादा घर खाली करवा दिए हैं। फैक्ट्री में लगातार धमाके हो रहे हैं।

हादसे के बाद फैक्ट्री में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है

जानकारी के अनुसार, शहर के मगरधा रोड पर स्थित ग्राम बैरागढ़ में अवैध रूप से पटाखा फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। यहां मंगलवार सुबह जोरदार धमाका हुआ। इसके बाद फैक्ट्री में आग लग गई। इसकी वजह से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया और लोग इधर-उधर भागते नजर आए। हादसे के बाद फैक्ट्री में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। फैक्ट्री में रुक-रुककर धमाके हो रहे हैं।

फैक्ट्री में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है

फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर मौजूद है। फैक्ट्री में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। खबर लिखे जाने तक करीब 25 लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा चुका है।

मध्य प्रदेश के हरदा की यह घटना स्थानीय लोगो, प्रशासन, पुलिस और सरकार के लिए एक सबक है। हमारे देश में कितने ही अवैध फैक्ट्री आदि इसी तरह के मामले फल फूल रहे होंगे, लेकिन इसके विरोध में डर के मारे स्थनीय लोग सामने नहीं आ पाते। लेकिन प्रशासन और पुलिस को ऐसे मामले में बिलकुल भी ढिलाई नहीं देनी चाहिए। अन्यथा इस तरह के कितने ही मामले सामने आते रहेंगे और आम इंसान को अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in