back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुनाः कोरोना के चलते जनसुनवाई स्थगित

गुना, 23 मार्च (हि.स.)। जिले कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या और खतरे को देखते हुए जिला संकट समूह की बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में जनसुनवाई नहीं होगी। मंगलवार को भी जनसुनवाई में पहुंचे सैकडों लोगों को वापस अपने घरों के लिए लौटना पड़ा, तो वहीं कई लोग जिद पर अड़ गए कि अगर जनसुनवाई में शिकायत आवेदन नहीं दे पा रहे हैं, तो डिप्टी कलेक्टर आकर ज्ञापन नहीं ले लें। हालांकि आगामी आदेश तक अब गुना में जनसुनवाई के आयोजन नहीं होंगे। कलेक्ट्रेट में हर मंगलवार जनसुनवाई का आयोजन किया जाता था, जिसमें 200 से अधिक ग्रामीण शिकायती आवेदन लेकर पहुंचते थे। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम सभी के आवेदनों को लेकर शिकायतों का निराकरण करते थे, लेकिन जिले में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए मंगलवार की जनसुनवाई स्थगित कर दी गई है। एडीएम विवेक रघुवंशी ने बताया कि जिला संकट समहू में जनसुवाई स्थगित करने का निर्णय लिया गया है, क्यों कि जनसुनवाई में भी काफी संख्या में लोग आते थे, जिसकी वजह से निरस्त की गई है। ग्रामीणों को जानकारी नहीं तो आवेदन लेकर अफसरों का कर रहे थे इंतजार: कलेक्ट्रेट में मंगलवार की सुबह 10 बजे से ग्रामीण शिकायती आवेदन लेकर जनसुनवाई कक्ष के बाहर बैठे थे। ग्रामीणों का कहना था कि 11 बजे से जनसुनवाई शुरू होगी, जिसमें अधिकारी आकर उनकी शिकायतों का निराकरण करेंगे, लेकिन 11 बजे जिले के सभी अधिकारी हाट रोड, जय स्तंभ चौराहा, हनुमान चौराहे पर कोविड गाइड लाइन का पालन करने के लिए सड़क पर दिखे, लेकिन एक भी अधिकारी कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नहीं पहुंचा। साथ ही ग्रामीणों से कहा गया कि आगामी आदेश तक जनसुनवाई निरस्त कर दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार / अभिषेक

Advertisementspot_img

Also Read:

पलाश-स्मृति की शादी टली, पलक मुच्छल ने परिवार से जुड़ी ‘मुश्किलों’ का किया खुलासा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।  म्यूज़िक कंपोज़र पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी, जो 23 नवंबर को होने वाली थी, अचानक पोस्टपोन कर दी...
spot_img

Latest Stories

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...

Alka Yagnik Birthday: मां के इस फैसले ने बना दिया सुपरस्टार, बदल गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गायिका अलका याग्निक (Alka Yagnik)...

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...