grasim-chemical-division-laborers-fell-from-12-feet-up-in-industry-indore-refer
grasim-chemical-division-laborers-fell-from-12-feet-up-in-industry-indore-refer

ग्रेसिम केमिकल डिवीजन उद्योग में 12 फीट ऊपर से गिरा मजदूर, इंदौर रैफर

नागदा/उज्जैन, 26 मार्च (हि.स.)। जिले के नागदा में संचालित ग्रेसिम केमिकल डिवजीन उद्योग में शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे हुई एक गंभीर दुर्घटना ने एक बार फिर प्रबंधन के शून्य दुर्घटना के नारे की पोल खोली है, जहां उद्योग न्यू कास्टिक सोड़ा प्लांट का जर्जर प्लेटफार्म गिर गया। जिसके उपर खड़ा एक ठेका मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मजदूर गोवर्धन पुत्र नानुराम (55) तकरीबन 12 फीट उंचे प्लेटफार्म की प्लेट समेत नीचे गिरा है। जिसके सिर में गंभीर चोट आई है। संयोग था कि औद्योगिक स्वाथ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम भी किसी मामले में जांच के लिए उद्योग में पहुंची थी उस दरमियान यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि घायल मजदूर भाजपा के एक नेता के ठेके में कार्यरत था। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के संयुक्त संचालक अरविंद कुमार शर्मा ने हिंदुस्थान समाचार संवाददाता से बातचीत में इस घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया गंभीर घायल मजदूर के बयान नहीं हो सके है। मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों के बयान लिए गए है। जांच के बाद प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। प्रबंधन बात से कतराया दुर्घटना के बारे में उद्योग प्रबंधन डा. अनिल कामरिया से दूरभाष पर प्रयास किया तो वे बात करने से कतराए। बार -बार फोन करने के बाद वे जवाब देते रहे इस वक्त प्लांट में आवाज नहीं सुनाई दे रही है। ये अधिकारी बार-बार प्लांट में रहने का राग अलापते रहते हैं। मजदूर नेता ने उठाई आवाज इस संबंध में ग्रेसिम क्रांतिकारी कर्मचारी यूनियन के नेता भवानीसिंह शेखावत बताया प्रबंधन की लापरवाही का परिणाम है। उद्योग के अधिकांश प्लेटफार्म सड़ चुके हैं। प्रबंधन इनकी मरम्मत नहीं करा रहा है। राशि बचाने के लिए प्रबंधन मजदूरों की जान का दुश्मन बन गया है। मजदूर की जान पर सदैव खतरा बना रहता है। ऐसे प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की जाना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार /कैलाश सनोलिया/राजू

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in