back to top
16.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फॉलोअप: खबर सार्वजानिक होने के बाद जागे सीएचएमओ, बताया जिले में पाॅजीटिविटी दर 6.3 और मृत्यु दर 0.4 प्रतिशत

सिवनी, 15 मई (हि.स.)। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.के.सी. मेश्राम को जिले में कोविड पाॅजीटिवटी की दर क्या है इसकी जानकारी नही है और ना ही जिले में अब तक कोविड संक्रमण से हुये मृतकों की जानकारी है। उक्ताशय की खबर सार्वजनिक होने के बाद सीएचएमओ डाॅ.मेश्राम द्वारा फोन करके बताया कि उनके द्वारा जानकारी एकत्रित की गई है, कुछ देर में दे रहे हैं। ज्ञात हो कि शनिवार की दोपहर को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से कोविड के नये मरीजों , स्वस्थ्य मरीजों व आईसोलन में रखे गए मरीजों की संख्या, कोरोना संक्रमण प्रतिशत और जिले में कोरोना संक्रमण से हुई मौत के आंकड़े व जिले में कोविड पाॅजीटिविटी दर के संबंध में जानकारी चाही गयी तो वे हमेशा की तरह गैर जिम्मेदाराना जबाव देते नजर आए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.के.सी.मेश्राम ने बताया कि उन्हें पाॅजीटिविटी दर क्या है मालूम नहीं है और जिले में कोविड संक्रमण से कितनी मृत्यु हुई है वह भी जानकारी नहीं है। शनिवार को कितने नये प्रकरण आये है वह भी जानकारी नहीं है। खबर सार्वजनिक होने के बाद सीएचएमओ द्वारा बताया कि उनके द्वारा जानकारी एकत्रित की गई है। जिसमें उन्होनें बताया कि जिले में पाॅजीटिविटी रेट 6.3 और एक सप्ताह की पाॅजीटिविटी दर 11.9 और मृत्यु दर 0.4 प्रतिशत है। वहीं रिकवरी रेट 86.5 प्रतिशत है। स्वस्थ मरीज व अन्य जानकारी देने के बारे में बताया कि डाॅ.नावकर दे पायेगें। ज्ञात हो कि कोविड के प्रांरभ से लेकर अबतक डाॅ.मेश्राम द्वारा कहीं आपरेटरों का हवाला, कहीं अधीनस्थ डाॅक्टरों का हवाला देकर जानकारियां सार्वजानिक नहीं की जाती है। वहीं यह भी कहा जाता है कि उन्हें कुछ मालूम नहीं है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले में स्वास्थ्य विभाग के मुखिया किस तरह जनजागरूकता कार्यक्रम का क्रियान्वयन कर रहे हैं और जिले के नागरिकों को जागरूक करने में कितना सार्थक प्रयास कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/रवि

Advertisementspot_img

Also Read:

गाजियाबाद में तीन बहनों की मौत पर सोनू सूद ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग, सोशल मीडिया पर की भावुक अपील

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक रिहायशी इमारत की नौवीं मंजिल से कूदकर तीन नाबालिग बहनों की मौत की खबर ने...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...