Morena Shootout: मुरैना में जमीनी विवाद को लेकर चलीं ताबतोड़ गोलियां, एक परिवार के छह लोगों की दिनदहाड़े हत्या

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मुरैना में जमीनी विवाद को लेकर चलीं ताबतोड़ गोलियां
मुरैना में जमीनी विवाद को लेकर चलीं ताबतोड़ गोलियां

मुरैना, एजेंसी। मध्य प्रदेश के मुरैना में शुक्रवार सुबह जमीनी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान हुई फायरिंग में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। ताबड़तोड़ गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

दोनों पक्षों में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा

पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सभी मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में काफी लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसे लेकर साल 2011 में भी एक व्यक्ति की हत्या हो चुकी है।

एक ही परिवार के तीन पुरुष और तीन महिलाएं मारी गई

पुलिस के अनुसार, मुरैना के लेपा भिसोड़ा गांव में शुक्रवार सुबह एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि गांव के दो परिवारों में पिछले 10 साल से रंजिश चल रही है। इसके चलते शुक्रवार को एक परिवार ने दूसरे परिवार वालों पर फायरिंग कर दी। गोलीबारी में एक ही परिवार के तीन पुरुष और तीन महिलाएं मारी गई हैं। मृतकों के नाम लेस कुमारी पत्नी वीरेंद्र सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं। गोलीकांड के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

हत्याकांड का वीडियो आया सामने

इस पूरे हत्याकांड का एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें हमलावर लोगों को लाठियों से पीट रहे हैं। कुछ लोग बंदूक और लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और एक के बाद एक पांच लोगों को गोली मार देता है। वारदात के बाद आरोपित मौके से भाग गए।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in