प्लास्टिक फाइबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई दमकल गाड़ी पहुंची आग पर काबू पाने के लिए

पुलिस का कहना है कि आग कैसे लगी ये सामने नहीं आया है। इधर, आसपास के इलाके को भी कवर कर लिया गया है, ताकि आग ज्यादा न फैले।
प्लास्टिक फाइबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग (सांकेतिक तस्वीर)
प्लास्टिक फाइबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग (सांकेतिक तस्वीर)

इंदौर, एजेंसी। शहर के लसूडिया इलाके में प्लास्टिक फाइबर फैक्ट्री में शनिवार सुबह भीषण आग लग गई। जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग इतनी भीषण थी कि कई किमी दूर से ही आग का धुआं नजर आ रहा था। आग लगते ही स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

फैक्ट्री में आग कैसे लगी अभी नहीं हुआ स्पष्ट

संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई है। दमकल कर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है। फिलहाल आग कैसे लगी ये स्पष्ट नहीं हो सका है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह प्लास्टिक फाइबर फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप ले लिया। आग की लपटें काफी ऊपर तक उठती रही।

10-15 दमकल गाड़ियां पहुंची आग पर काबू पाने के लिए

टीआई संतोष दूधी के मुताबिक फैक्ट्री में फाइबर व प्लास्टिक का काम होता है। यहां टंकियां बनाई जाती है। सुबह के वक्त ज्यादा मजदूर नहीं थे। ऑफिशियल स्टाफ ही मौजूद था। दमकल की 10-15 गाड़ियों से आग बुझाने का काम किया जा रहा है। जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

आग ज्यादा न फैले आसपास के इलाकों को भी किया गया कवर

पुलिस का कहना है कि आग कैसे लगी ये सामने नहीं आया है। इधर, आसपास के इलाके को भी कवर कर लिया गया है, ताकि आग ज्यादा न फैले। फिलहाल फायर ब्रिगेड कर्मी आग पर काबू पाने में लगे हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in