back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP में ‘द केरल स्टोरी’ हुई टैक्स फ्री, CM शिवराज ने की लोगों से फिल्म देखने की अपील

मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को ट्वीटर पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि "द केरल स्टोरी" आतंकवाद, मतांतरण और लव जिहाद के घिनौने चेहरे को उजागर करती है।

भोपाल, एजेंसी। फिल्म “द केरल स्टोरी” को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फिल्म “द केरल स्टोरी” शिक्षित और जागरूक करती है। बच्चों और अभिभावकों को यह फिल्म जरूर देखना चाहिए।

आतंकवाद के डिजाइन को भी यह फिल्म उजागर करती

मुख्यमंत्री चौहान ने शनिवार को ट्वीटर पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि “द केरल स्टोरी” आतंकवाद, मतांतरण और लव जिहाद के घिनौने चेहरे को उजागर करती है। क्षणिक भावुकता में जो बेटियां लव जिहाद के जाल में उलझ जाती हैं, उनकी कैसे बर्बादी होती है यह फिल्म बताती है। आतंकवाद के डिजाइन को भी यह फिल्म उजागर करती है। यह फिल्म हमें जागरूक करती है।

सीएम शिवराज ने लोगों से की फिल्म देखने की अपील

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में पहले ही हमने मतांतरण के खिलाफ कानून बनाया है। यह फिल्म जागरूक करती है। इस फिल्म को सबको देखना चाहिए। अभिभावकों को और बच्चों को भी देखना चाहिए। बेटियों को भी देखना चाहिए। इसलिए मध्य प्रदेश शासन इस फिल्म को टैक्स फ्री कर रहा है।

“द केरल स्टोरी” फिल्म आतंकवाद के मुद्दे पर बनी है

गौरतलब है कि “द केरल स्टोरी” को लेकर विरोध और समर्थन दोनों हो रहा है। फिल्म की कहानी लव जिहाद पर केंद्रित है। फिल्म केरल की महिलाओं के ग्रुप के बारे में बनी फिल्म है, जो इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) में शामिल हो जाता है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है। मध्य प्रदेश में फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री किया गया था। तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से फिल्म देखने के लिए कहा था।

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...