back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सीहोर में पिता पुत्री ने होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना से जंग जीती

भोपाल, 12 मई(हि.स.)। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के बकतरा निवासी महेंद्र सिंह चौहान और उनकी बेटी ने खुद को होम आइसोलेट कर चिकित्सकों से निरंतर परामर्श लेते हुए कोरोना से जंग जीत ली है। बुधवार वे पूरी तरह से स्वस्थ हो गए और पिता पुत्री दोनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। कोरोनावायरस होने पर उन्होंने क्या सावधानी बरती और कैसे वे कुछ ही दिनों में ठीक हो गए हैं, इसे लेकर महेन्द्र सिंह चौहान अपने अनुभव साझा करते हुए कहते हैं कि 28 अप्रैल को मुझे बुखार आया तो मैंने तुरंत अस्पताल में दिखाया। जांच हुई, रिपोर्ट पॉजिटिव आई। लेकिन इससे पहले जैसे ही बुखार आया था तभी खुद को एक अलग कमरे में आयसिलेट कर लिया था। इसके बाद दूसरे दिन बेटी को बुखार आया तब तुरंत उनकी जांच कराई तो उनकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और बेटी को भी एक अलग कमरे में शिफ्ट कर दिया गया । उन्होंने बताया कि पूरे समय हम पिता-पुत्री कमरे से बाहर नहीं आये। परिवार के सभी सदस्यों ने होम आइसोलेशन के नियमों का पालन किया। जब हमारी रिपोर्ट पॉजिटिव आई तब वह बिल्कुल भी नहीं घबराए। तुरंत अस्पताल जाकर दवाई ली और घर से ही चिकित्सक थे मोबाइल पर परामर्श लेते रहे। जो दवाएं दी वो समय-समय पर ली। परिवार के लोगों से दूरी बनाए रखी। महेन्द्र ने बताया कि घर के सभी लोगों ने मास्क लगाए रखा और कुछ ही दिनों में हम पिता-पुत्री दोनों स्वस्थ्य हो गये हैं । दोनों की ही रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब उन्होंने सभी के लिए कहा है कि कोरोना पॉजिटिव आने पर घबराएं नहीं तुरंत चिकित्सक को दिखाएं और चिकित्सक के परामर्श से घर पर ही इलाज संभव है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ. मयंक चतुर्वेदी

Advertisementspot_img

Also Read:

दीपिका और रणवीर ने पहली बार दिखाई बेटी दुआ सिंह की प्यारी तस्वीर, क्यूटनेस में राहा कपूर को भी दी टक्कर

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड के स्टार कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, जिन्होंने पिछले साल बेटी दुआ सिंह के माता-पिता बनने...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵