farmers-should-not-be-disturbed-at-crop-procurement-centers-congress
farmers-should-not-be-disturbed-at-crop-procurement-centers-congress

फसल खरीदी केन्द्रों पर किसानों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानः कांग्रेस

दतिया, 01 अप्रैल (हि.स.)। किसान हमारा अन्नदाता हैं। अन्नदाता के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। किसान अपनी पूरी क्षमता और मेहनत के बाद तैयार हुई फसल को बेचने के लिए मंडियों में लाता है, लेकिन यह पर उसके साथ जो व्यवहार किया जाता है वह बहुत ही खराब होता है। फसल बिक्री केन्द्रों पर किसानों के साथ किसी भी प्रकार का अमान्यवीय व्यवहार न हो इसके लिए कांगे्रस कमेटी किसानों के साथ निरंतर सपंर्क में रहेगी और उनके हक की लड़ाई लडेगी। यह बात जिला कांग्रेस अशोक दांगी बगदा ने कही। उन्होंने गुरुवार को मीडिया को जारी बयान में कहा कि प्रदेश कांग्रेस की ओर से दिशा-निर्देश जारी किए हैं कि प्रदेश में नई फसल की आबक शुरू हो गई हैं, लेकिन प्रदेश में समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के लिए खरीदी केन्द्र स्थापित नहीं हुए है। जिसकी वजह से किसान अपनी फसल समर्थन मूल्य से कम दर पर बेचने को मजबूर है। इन परिस्थितियों को देखते हुए प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने निर्णय लिया है कि कांग्रेस में एक कट्रोल रूम बनाकर हम जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से किसानों की समस्याओं से अवगत होकर उनको हल करने की दिशा में प्रयास करें। जिले की कृषि उपज मंडी समितियों तथा गेहूॅ उपार्जन केन्द्र उनकी सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए जैसे समर्थन मूल्य से कम दर पर किसानों का माल खरीदना, उनकी उपज को तोलने में गडबडी करना, उनका मूल्य समय पर अदा न करना ऐसी ओर भी जो समस्याएं किसानों के सामने आती है, उनको सुलझाने के लिए राहत देने के लिए कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अंचलों के कांग्रेस नेताओं को सूचित करे एवं उनके हक में खडे होकर संघर्ष करेंगे। हिन्दुस्तान समाचार/संतोष तिवारी

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in