back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पं.धीरेंद्र शास्त्री के दिव्य दरबार में लगा आत्माओं का मेला! झूमते-नाचते पहुंची महिलाएं

पं.धीरेंद्र शास्त्री ने दिव्य दरबार लगने के बाद कहा कि जितनी भी महिलाएं हैं, जिन्हें भूत लगता है, उन्हें बुलाया जाए। उन्हें चिमटा मारा जाए।

राजगढ़,हिन्दुस्थान समाचार। मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में बागेश्वर धाम के महंत एवं प्रसिद्ध कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय कथा का आयोजन हो रहा है। पं. धीरेंद्र शास्त्री ने मंगलवार को कथा के दूसरे दिन दिव्य दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने कई लोगों की पर्ची भी खोली। दिव्य दरबार में बुरी आत्माओं का मेला लग गया।

दोपहर के बाद बुरी आत्माओं का मेला लगा

तीन दिवसीय कथा के दूसरे दिन मंगलवार को दोपहर 12.00 बजे दिव्य दरबार लगी। आयोजकों ने मंच पर ही पं. धीरेन्द्र शास्त्री का स्वागत किया। इस दौरान दिव्य दरबार में बाबा ने कई लोगों की पर्चियां खोली। यहां दोपहर 3.00 बजे के बाद बुरी आत्माओं का मेला लगा। मेले में बुरी आत्माओं से पीड़ित महिलाएं झूमते और नाचते हुए पहुंची, जिन्हें सेवादारों ने मंच के पास तक पहुंचाया। महाराज ने मंच से कहा कि प्रेतराज सरकार की सेना पहुंचो और इनको चिमटा मारो। इनको सिर पर चिमटा मारो। ऐसे में और भी महिला चिल्लाती हुई आई और बोली बाबा छोड़ दो।

व्यवस्था में लगे लोग पीड़ित महिलाओं को लेकर पहुंचे

पं.धीरेंद्र शास्त्री ने दिव्य दरबार लगने के बाद कहा कि जितनी भी महिलाएं हैं, जिन्हें भूत लगता है, उन्हें बुलाया जाए। उन्हें चिमटा मारा जाए। जिसके बाद प्रेत आत्माओं से पीड़ित महिलाएं एक-एक कर निकली और मंच की तरफ झूमते हुए पहुंची। व्यवस्था में लगे लोग पीड़ित महिलाओं को लेकर पहुंचे रहे थे। जिनका भूत उतारा गया, उन्हें बबूती दी गई और उन्हें बागेश्वर धाम की पेशी करने को कहा गया।

जयकारे लगाते हुए हंसते हुए वापस लौटे

इससे पहले धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों की पर्ची भी खोली। लोगों की समस्याओं का बाबा ने मंच से ही निदान किया। समस्या लेकर पहुंचे लोग बागेश्वरधाम की जयकारे लगाते हुए हंसते हुए वापस लौटे। कथा में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। लाखों की भीड़ में चुनिंदा लोगों की पर्ची दरबार में स्वीकार हुई। अधिकतर लोगों को भी उनके नामों की पर्ची खुलने की उम्मीद थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘शादी के बाद मैं भी जनसंख्या बढाऊंगा’ बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने हिंदुओं से 4 बच्चे करने की अपील की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं की घटती आबादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। तीन दिवसीय पुष्कर दौरे पर हनुमान कथा के...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...