back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Facebook पर युवक के साथ हुआ 23 हजार रुपए का फ्रॉड, पीड़ित ने पुलिस में की शिकायत

इस संबंध में युवक ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी में शिकायत की है और धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

शिवपुरी, एजेंसी। शिवपुरी जिले के एक युवक धर्मेंद्र बेड़िया के साथ फेसबुक पर आ रहे एक ऐड के माध्यम से फ्रॉड हुआ है। इस एड में ट्रैक्टर चला रहे किसान के फोटो वाला 5 रूपए का पुराना नोट होने पर 5 लाख रुपए का इनाम देने की बात कही गई थी। फेसबुक पर चल रहा है इस ऐड में शिवपुरी का युवक फंस गया और इस युवक से धोखाधड़ी के माध्यम से 23 हजार रुपए फ्रॉड करने वाले लोगों ने फोन-पे करा ले लिए। अब इस संबंध में युवक ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी में शिकायत की है और धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिवपुरी जिले के डाबरपुरा के रहने वाले धर्मेंद्र बेड़िया पुत्र कमलू बेड़िया ने बताया कि फेसबुक पर चल रहे एक विज्ञापन में यह बताया गया था कि ट्रैक्टर चलाते हुए किसान के फोटो वाला पुराना 5 का नोट आपके पास है तो आपको 5 लाख रुपए का इनाम मिलेगा।

पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठगे 740 रुपए

धर्मेंद्र ने बताया कि उसने अपने पास मौजूद पुराना 5 का नोट एड वाले नम्बर पर सेंड कर दिया। संबंधित नंबर से उनके पास फोन आया और उसके बाद उन्होंने एक बार कोड दिया और उस पर 750 रुपए रजिस्ट्रेशन के मांगे। रजिस्ट्रेशन के लिए पैसा जमा करने के बाद दोबारा 6000 रुपए और 16500 रुपए की मांगी गई जो फोन- पे के माध्यम से उन्होंने 5 लाख रुपए के लालच में सेंड कर दी लेकिन अब दोबारा से 14 हजार रुपए और मांगे जा रहे हैं, लेकिन अभी 5 लाख रुपए देने की बात जो हुई थी वह नहीं दिए तो उसके बाद मैंने अपने परिवारजनों को बात बताई तो मुझे पता चला कि मेरे साथ यह फ्रॉड हो गया है। अब इस मामले में संबंधित युवक ने एसपी से शिकायत की है।

जिले में कई बार हो चुके हैं ऑनलाइन फ्रॉड के मामले

शिवपुरी जिले में लगातार ऑनलाइन के जरिए लोगों से फ्रॉड हो रहे हैं। डाबरपुरा के जिस युवक के साथ यह फ्रॉड हुआ है उससे पहले भी कई युवकों के साथ लालच देकर उनके साथ फ्रॉड हो चुका है, ऐसी शिकायतें पहले भी शिवपुरी पुलिस पर आई हैं। शिवपुरी पुलिस ने भी कई मर्तबा लोगों से यह अपील की है कि वह लालच में किसी भी ऐसे फ्रॉड के जाल में न फंसे और अपनी बैंक की पासबुक या एटीएम कार्ड का ओटीपी नंबर ना दें। इसके बाद भी लोग ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हो रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...