back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, April 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रतलाम मंडल से होकर गुजरने वाली चार जोड़ी त्योहार स्पेशल गाडिय़ों के फेरों में विस्तार

रतलाम,25 जून (हि.स.)। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरने वाली चार जोड़ी त्योहार स्पेशल गाडियों के फेरों को पुन: विस्तारित किया गया है। अब इन गाडियों का परिचालन अगस्त तक किया जाएगा। मंडल रेल प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार जयंत ने बताया कि कोरोना संक्रमण में कमी आने एवं गाडियों में यात्रियों की संख्या में वृद्धि को ध्यान में रखते हुए रतलाम मंडल के विभिन्न स्टेशनों से होकर चलने वाली 04 जोड़ी त्योहार स्पेशल गाडियों के फेरों को पुन: विस्तारित किया गया है। गाड़ी संख्या 09017 बान्द्रा टर्मिनस हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस 25 अगस्त तक बान्द्रा टर्मिनस से प्रति बुधवार को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09018 हरिद्वार बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस, 26 अगस्त तक हरिद्वार से प्रति गुरूवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 09313 इंदौर पटना स्पेशल एक्सप्रेस, 30 अगस्त तक इंदौर से प्रति सोमवार एवं बुधवार को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09314 पटना इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस, 01 सितम्बर तक पटना से प्रति बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 09321 इंदौर पटना स्पेशल एक्सप्रेस, 28 अगस्त तक इंदौर से प्रति शनिवार को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09322 पटना इंदौर स्पेशल एक्सप्रेस, 30 अगस्त तक पटना से प्रति सोमवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 09451 गांधीधाम भागलपुर स्पेशल एक्सप्रेस, 27 अगस्त तक गांधीधाम से प्रति शुक्रवार को चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09452 भागलपुर गांधीधाम स्पेशल एक्सप्रेस, 30 अगस्त तक भागलपुर से प्रति सोमवार को चलेगी। गाड़ी संख्या 09017/09018 बान्द्रा टर्मिनस हरिद्वार बान्द्रा टर्मिनस के कोच कंपोजिशन में परिवर्तन किया गया है। अब इस ट्रेन में एक सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, नौ स्लीपर एवं चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। गाड़ी सख्या 09017 बान्द्रा टर्मिनस हरिद्वार में 07 जुलाइ से तथा गाड़ी संख्या 09018 हरिद्वार बान्द्रा टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस में 08 जुलाइ से लागू होगा। इसके अतिरिक् उपरोक्त किसी भी गाड़ी के आगमन/प्रस्थान समय, कोच कंपोजिशन, ठहराव आदि में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार / शरद जोशी

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chitrangda Singh की फिल्म Maatrubhumi का है इंतजार, उससे पहले देखें एक्ट्रेस का ये बोल्ड अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। चित्रांगदा सिंह (Chitrangada Singh) सलमान...

कुश नाम का मतलब-Kush Name Meaning

Meaning of Kush / कुश नाम का मतलब :...

Vaibhav Sooryavanshi: क्या टीम इंडिया के लिए तैयार हैं वैभव सूर्यवंशी? एक्सपर्ट ने दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में युवा खिलाड़ियों के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵