back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Election Results 2023: कितना सफल रहा BJP के ‘सांसदों’ वाला दांव? मध्य प्रदेश में पार्टी ने ऐसे पलटा खेल

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री और दतिया से भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा और उज्जैन दक्षिण सीट से भाजपा प्रत्याशी मोहन यादव पीछे चल रहे हैं...

नई दिल्ली , रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री और दतिया से भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा उज्जैन दक्षिण सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मोहन यादव पीछे चल रहे हैं। वही मंडला जिले की निवास सीट से केंद्रीय मंत्री फगन सिंह कुलस्ते भी पीछे नजर आ रहे हैं। बात करें यदि दिमनी सीट को लेकर तो केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर वोटिंग के 11 राउंड में फिर आगे हो गए हैं। नरसिंहपुर से प्रह्लाद सिंह पटेल आगे हैं इंदौर – 1 सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय भी बढ़त बनाए हुए हैं।

बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छिंदवाड़ा से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आगे चल रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के चारों सांसद जबलपुर पश्चिम से राकेश सिंह सीधी से रीति पाठक और सतना से सांसद गणेश सिंह आगे चल रहे हैं। वही बात करें लहर से नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह अभी पीछे चल रहे हैं।

जानिए कहां से कौन नेता हुआ पास तो कौन हुआ फेल

बुधनी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

भारतीय जनता पार्टी के शिवराज सिंह चौहान 10 वें राउंड में 60522 वोटो से आगे चल रहे हैं , डाक मत पत्रों की गिनती के साथ ही लगातार बढ़ती जा रही है शिवराज की लीड , सीएम शिवराज चार बार के मुख्यमंत्री रहे हैं बुधनी से पांचवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं उनके सामने कांग्रेस से विक्रम मस्तान मैदान में है।

छिंदवाड़ा से कमलनाथ को मिली बढ़त

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 12 वें राउंड के बाद 19372 वोटों से आगे चल रहे हैं , पूर्व सीएम की शुरुआत से ही बढ़त बरकरार है पूर्व मुख्यमंत्री छिंदवाड़ा से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं कमलनाथ के सामने भारतीय जनता पार्टी के बंटी साहू मैदान में हैं।

दिमनी से नरेंद्र सिंह तोमर आगे

नरेंद्र सिंह तोमर 13वें राउंड में 5357 वोटो से आगे चल रहे हैं , नरेंद्र सिंह तोमर ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई उसके बाद बिछड़ गए फिर तेरे राउंड में बढ़त बनते नजर आए , बसपा बलवीर दंडोतिया दूसरे नंबर पर है और कांग्रेस के रविंद्र तोमर तीसरे नंबर पर है , केंद्रीय मंत्री 15 साल के बाद विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं उनके सामने कांग्रेस से रविंद्र तोमर हैं।

नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल को बढ़त

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रहलाद पटेल नव्या राउंड में 13053 वोटो से आगे चल रहे हैं डाक मतपत्र की गिनती से लगातार बढ़त बनाए हुए हैं केंद्रीय मंत्री पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं वहीं कांग्रेस के लाखन सिंह से मुकाबला नजर आ रहा है।

निवास से फग्गन सिंह कुलस्ते पीछे नजर आ रहे हैं

भारतीय जनता पार्टी के फग्गन सिंह कुलस्ते 17 वें राउंड में 11216 मतों से पीछे नजर आ रहे हैं और यह शुरुआत से ही पीछे चल रहे हैं , केंद्रीय मंत्री 33 साल बाद विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं वहीं कांग्रेस के चैन सिंह वरकड़े उनके सामने मैदान में है।

इंदौर – 1 से कैलाश विजयवर्गीय को बढ़त

कैलाश विजयवर्गीय आठवें राउंड में 28271 वोटो से आगे चल रहे हैं और यह बढ़त शुरुआत से ही बनाए हुए हैं भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव 10 साल बाद चुनाव लड़ रहे हैं , वहीं उनके सामने कांग्रेस के संजय शुक्ला मुकाबले में लगे हुए हैं।

सीधी से सांसद रीती पाठक को बढ़त

भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी रीति पाठक चौथे राउंड में 8341 वोटो से आगे चल रही है जैसे-जैसे डाक मत पत्र की गिनती हो रही है वैसे रीति पाठक अपनी बढ़त को बरकरार किए हुए हैं , सीधी से दो बार किस साथ पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं वहीं कांग्रेस के ज्ञान सिंह उनके सामने हैं।

सतना से सांसद गणेश सिंह आगे

भाजपा प्रत्याशी गणेश सिंह पांचवी राउंड में 979 वोटों से आगे चल रहे हैं , डाक मत पत्रों में पीछे , सतना से चार बार के सांसद पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं वहीं कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा इनके सामने हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

क्रिकेट का महा-घाटा: भारत-पाक मैच रद्द हुआ तो ICC को लगेगा ₹200 करोड़ का फटका, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...