back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बड़े भाई ने छोटे भाई से चाय बनाने से किया था मना, नहीं माना तो सोते समय छोटे भाई की कर दी हत्या

डॉक्टर द्वारा दिलीप के घायल होने का कारण पूछा तो मांगू ने कहा कि छत से गिरने पर घायल हुआ है जिसकी सूचना अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को दी।

उज्जैन, एजेंसी। चाय के विवाद में बड़े भाई ने सोते हुए छोटे भाई की कनपटी पर लकड़ी से हमला कर उसे गंभीर रूप घायल कर दिया। दूसरा भाई अस्पताल ले गया तो वहां झूठ बोला कि छत से गिर गया। मृत्यु के बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि युवक की हत्या की गई है।

पहले बड़े भाई ने मौत का कारण कुछ और बताया

महिदपुर रोड थाना पुलिस ने बताया कि दिलीप सिंह उर्फ भीम सिंह पिता करण सिंह 25 वर्ष निवासी चिवड़ी थाना महिदपुर रोड को 22 अप्रैल की सुबह 5.30 बजे उसका भाई मांगू घायल हालत में अस्पताल लेकर पहुंचा था। डॉक्टर द्वारा दिलीप के घायल होने का कारण पूछा तो मांगू ने कहा कि छत से गिरने पर घायल हुआ है जिसकी सूचना अस्पताल कर्मियों ने पुलिस को दी। इधर, दिलीप सिंह की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने जांच शुरू की और मृतक के घर पहुंचे, जहां परिजनों के बयान लिये तो दिलीप की भाभी ने बताया कि रूगनाथ घर में चाय बना रहा था, उस दौरान दिलीप ने उसे चाय बनाने से रोका और कहा कि भाभी चाय बना देंगी।

लकड़ी से की हत्या

इस पर दोनों के बीच विवाद हुआ और रूगनाथ घर से चला गया। रात में वह घर वापस लौटा तब दिलीप सो रहा था। रूगनाथ ने लकड़ी से दिलीप की कनपटी पर वार कर उसे गंभीर घायल कर दिया जिसकी अस्पताल में मृत्यु हो गई। पुलिस ने बताया कि दिलीप, रूगनाथ, मांगू व एक अन्य कुल चार भाई हैं। मामले में पुलिस ने मंगलवार को हत्या का केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

झांसी में तेज रफ्तार थार का कहर, बाइक सवार दो भाइयों को 500 मीटर तक घसीटा, मौके पर ही दोनों भाइयों की मौत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। झांसी में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार थार कार ने बाइक सवार दो चचेरे...
spot_img

Latest Stories

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल...

बंगाल से राज्यसभा की दौड़ में नई एंट्री, ममता बनर्जी ने किया नॉमिनेट, आखिर कौन हैं कोयल मल्लिक?

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की...

The Kerala Story 2 Day 1 Collection: कंट्रोवर्सी के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कोर्ट केस और सियासी विवादों के...

तेहरान समेत ईरान के कई इलाकों में विस्फोट, इजरायल की बड़ी सैन्य कार्रवाई का दावा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अंतरराष्ट्रीय माहौल आज 28 फरवरी 2026...