back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RRS प्रमुख मोहन भागवत 18 अप्रैल को आएंगे जबलपुर, सीएम योगी भी रहेंगे उपस्थित

मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दिन डॉ. भागवत और योगी आदित्यनाथ ब्रह्मलीन जगतगुरु श्यामदेवाचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत रहेेंगे 18 अप्रैल को मप्र की संस्कारधानी में, योगी आदित्यनाथ भी होंगे साथ

जबलपुर, एजेंसी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आगामी 18 अप्रैल को मध्य प्रदेश की संस्कारधानी यानी कि जबलपुर आएंगे। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आ रहे हैं। वे यहां आयोजित संत समागम में शामिल होंगी। इस दौरान सरसंघचालक व्याख्यान भी होगा। दोनों खास मेहमानों के स्वागत के लिए सनातन धर्म महासभा काफी उत्साहित है। जिला प्रशासन भी इस बड़े आयोजन की तैयारियों में जुटा हुआ है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस प्रशासन और खुफिया तंत्र अलर्ट पर है।

18 अप्रैल को मोहन भागवत जबलपुर आएंगे

दरअसल, 18 अप्रैल को डॉ. स्वामी श्यामदास महाराज की दूसरी पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि को भव्यता प्रदान करने और उससे लोगों को जोड़ने के लिए सनातन महासभा की ओर से नरसिंह मंदिर परिसर में 12 से 18 अप्रैल तक श्रीराम कथा, संत समागम, श्रीरामार्चा महायज्ञ अवदेव आराधन का आयोजन किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में 18 अप्रैल को सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दिन डॉ. भागवत और योगी आदित्यनाथ ब्रह्मलीन जगतगुरु श्यामदेवाचार्य की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इस दौरान डॉ. भागवत नरसिंह मंदिर परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में जनता को भी संबोधित करेंगे।

मोहन भागवत का यह दौरा कई मायनों में कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देने वाला

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक डॉ. जितेंद्र जामदार ने बताया कि सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का यह दौरा कई मायनों में कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देने वाला है। उन्होंने बताया कि सरसंघचालक जबलपुर में दो स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ब्रम्हलीन जगतगुरु श्यामदेवाचार्य की द्वितीय पुण्यतिथि में 18 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे प्रतिमा का अनावरण करेंगे और फिर इसी दिन शाम को 4:45 बजे मानस भवन में रामानंदाचार्य के प्राकट्य 723 वर्ष पूर्ण होने में आयोजित कार्यक्रम में व्याख्यान देंगे।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के गोरखनाथ पीठ के महंत भी हैं

संघ के महाकौशल प्रांत के संघचालक प्रदीप दुबे ने बताया कि योगी आदित्यनाथ के गुरू अवैद्यनाथ के साथ डॉ. श्यामदास महाराज के प्रगाढ़ संबंध थे, जिसके चलते योगी आदित्यनाथ ने भी कार्यक्रम में आने के लिए सहमति प्रदान की है। आयोजन संत समागम का है और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के गोरखनाथ पीठ के महंत भी हैं। इस कारण उनके बिना संत समागम अधूरा ही रहेगा। यही वजह है कि योगी आदित्यनाथ ने जबलपुर में होने जा रहे इस भव्य आयोजन में शिरकत करने सहमति प्रदान की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति...
spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Skin Care Tips: ऑयली और डल स्किन से छुटकारा, समर में ऐसे रखें चेहरा फ्रेश और जवान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे ही तापमान चढ़ता है, त्वचा...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Iran-Israel War का भारत पर क्या होगा असर, कैसे कच्चे तेल की कीमतों को करेगा प्रभावित?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को...