back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कैलाश विजयवर्गीय प्रदेश और इंदौर में कोरोना की स्थिति को लेकर झूठ ना परोसे : नरेंद्र सलूजा

भोपाल, 07 मई (हि.स.)। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के उस बयान जिसमें उन्होंने कहा कि " इंदौर में कोरोना मैनेजमेंट देश में सबसे अच्छा है, बड़े-बड़े शहरों में ऑक्सीजन का संकट लेकिन इंदौर में ना कोई हाहाकार मचा, ना किसी की ऑक्सीजन की कमी से मृत्यु हुई " पर प्रतिक्रिया वक्त करते हुए कहा कि कैलाश विजयवर्गीय जी अभी परदेसी वाली स्थिति में हैं। कोरोना महामारी की इस दूसरी लहर में वो पूरे समय प.बंगाल चुनाव प्रचार में ही लगे रहे, ख़ुद उनके मुताबिक ही वो अभी 2 दिन के लिए ही इंदौर आये हैं, इसलिये वो शहर – प्रदेश की स्थिति से पूरी तरह से अनजान है। नरेन्द्र सलूजा ने कहा कि कैलाश जी को अपने अल्प प्रवास पर इंदौर शहर के मुक्तिधामों-कब्रस्तानों में जाकर इस महामारी के दौरान हुई मृत्यु के आंकड़े लेना चाहिए, उन्हें प्रतिदिन अस्पतालों के बार दम तोड़ते मरीजों को देखने जाना चाहिए, बेड के अभाव में भटकते मरीज और उनके परिजनों को देखना चाहिए, अस्पतालों में जाकर ऑक्सीजन की वास्तविक स्थिति का पता करना चाहिए, फिर इस तरह का सफ़ेद झूठ बोलना चाहिए? कांग्रेस नेता ने आरोप लगाते हुए कहा कि इंदौर शहर में कई अस्पतालों ने ऑक्सीजन के अभाव में मरीजों को भर्ती करना बंद कर दिया है, इस बाबद सूचना बोर्ड भी लगा दिए हैं, प्रतिदिन शहर के अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी के कारण हाहाकार मचता है, मरीजों की साँसे ऊपर-नीचे होती रहती है, कई अस्पतालो में ऑक्सीजन की कमी के कारण मरीजों को तुरंत अस्पताल ख़ाली करने का फरमान सुना दिया जाता है। कई अस्पतालों ने भर्ती होने वाले मरीजों से पहले से ही लिखवा कर रखा है कि ऑक्सीजन की कमी से होने वाली जनहानि के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे, ऑक्सीजन व इलाज के अभाव में शहर में प्रतिदिन लोग घरों पर ही दम तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन के सिलेंडर भरवाने के लिए लाइनें लगी पड़ी हैं। इंदौर के गुर्जर हॉस्पिटल में ऑक्सीजन की कमी से पांच के करीब लोगों की मौत की जानकारी सभी के सामने आ चुकी है और इन सब के बावजूद कैलाश जी कह रहे हैं इंदौर शहर में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं, यह तो शहरवासियों के साथ बड़ा मजाक़ है ? सलूजा ने बताया कि कहने को तो यह मुख्यमंत्री के सपनों का शहर है लेकिन यहाँ की सुध लेने की मुख्यमंत्री जी को भी अभी तक फुर्सत नहीं मिली है। यहाँ अस्पतालों में ना बेड ख़ाली है, ना ऑक्सीजन है, ना जीवन रक्षक दवाइयां व इंजेक्शन है। आपको इंदौर शहर में टिक कर अपना ज्ञान बढ़ाने की आवश्यकता है, परदेसी होने के कारण इंदौर शहर के बारे में आपको अब ज्यादा जानकारी नहीं है। हिन्दुस्थान समाचार/ नेहा पाण्डेय

Advertisementspot_img

Also Read:

इंदौर के MY अस्पताल में शर्मनाक लापरवाही, नर्स ने डेढ़ माह के मासूम का अंगूठा काटा, सर्जरी से जोड़ा गया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंदौर के एमवाय अस्पताल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जिसने अस्पताल की विश्वसनीयता पर सवाल...
spot_img

Latest Stories

Kriti Sanon का सेक्सी फोटोशूट देख पगल हुए फैंस, सोशल मीडिया में मचा बवाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस कृति...

क्या हनुमान जयंती पर रिलीज होगा फिल्म Ramayana का टीजर? जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵