district-congress-expressed-grief-over-the-demise-of-the-state-president-of-mahila-congress
district-congress-expressed-grief-over-the-demise-of-the-state-president-of-mahila-congress

महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के निधन पर जिला कांग्रेस ने जताया शोक

अनूपपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक फुन्देलाल सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रेमकुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरर्णीय क्षति बताया है। नेता द्वय ने कहा कि कोरोना महामारी से प्रदेश ही नहीं देश को जिस दुखद घड़ी से गुजरना पड़ रहा है उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। एक - एक कर अपने कई करीबी परिजन व समाज के अच्छे व्यक्तित्व सांसारिक दुनिया को छोड़ कर देवलोक सिधार रहे हैं। सरकार को आड़े हाथो लेते हुए उन्होंने कहा कि इस विपदा की घड़ी में प्रदेश व देश की सरकार को आंकड़ेबाजी की राजनीति से परे हटकर कार्य करते हुए लोगों के स्वास्थ्य सुविधा व जीवन यापन के लिए व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अनूपपुर जिले में भी जिस तरह से कोरोना का कहर बढ़ा है वह दुखद है। प्रशासन को जनता के हित में कार्य करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को शीघ्र बढ़ाने की व्यवस्था करनी चाहिए, साथ ही लॉकडाउन से गरीब वर्ग परेशान व प्रताडि़त हो रहा हे, उसके जीवन यापन की व्यवस्था निष्पक्षता के साथ करनी चाहिए, कोरोना को अवसर न बनाया जाए। कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव के साथ ही जिला कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस एनएसयूआई जिला महिला कांग्रेस कमलनाथ फोरम के पदाधिकारियों ने भी महिला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मांडवी चौहान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को असीम दुख सहने की शक्ति प्रदान करने प्रार्थना की गई। हिन्दुस्थान समाचार/ राजेश शुक्ला

Related Stories

No stories found.