District administration indifferent to farmers' losses due to bitter cold
District administration indifferent to farmers' losses due to bitter cold

कड़कड़ाती ठंड से किसानों को हुए नुकसान के प्रति जिला प्रशासन उदासीन

मन्दसौर, 02 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ मंदसौर के जिलाध्यक्ष महेश व्यास लदूसा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर जिले में विगत दिनों पाला गिरने से किसानों की फसल नुकसानी का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष महेश व्यास लदूसा ने शनिवार को मुख्यमत्री को लिखे पत्र में कहा कि विगत दिनों कड़ाके की ठंड के कारण फसलों को जो नुकसान हुआ है। इसको लेकर जिला प्रशासन ज्यादा सक्रिय नहीं दिखाई दे रहा है। कड़ाके की ठंड से किसानों की गेहूं, चना, मसूर, रायड़ा फसलों को लगभग 60 से 70 प्रतिशत नुकसान हुआ है। किसानों को हुए इस नुकसान के बावजूद समय पर सर्वे नहीं होने के कारण जिले का किसान मायूस नजर आ रहा है। किसान कर्जें के दल-दल में फंसा हुआ है। पहले भी उसको अपनी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल पाने से वह नुकसान के दौर गुजर रहा है उपर से कड़कड़ाती ठंड से उसको भारी नुकसान हुआ है। महेश व्यास लदूसा ने ही पत्र में यह भी कहा कि 2019 में भावान्तर के माध्यम से जिन किसानों का प्याज का भावांतर का पैसा किसानों को नहीं मिलने से भी किसानों में आक्रोश है। जिले के प्याज के भावांतर की राशि का भी जल्द किसानों को वितरण हो। लदूसा ने मुख्यमंत्री से मांग की कि वह जिला प्रशासन को निर्देश देकर किसानों को हुए नुकसान का आंकलन कराएं। तथा 2019 के प्याज का भावांतर का रुपया भी शीघ्र भुगतान कराया जाये। हिन्दुस्थान समाचार /अशोक-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in