discussion-in-the-meeting-of-scheduled-caste-morcha-on-strengthening-the-organization-vishnudutt-sharma
discussion-in-the-meeting-of-scheduled-caste-morcha-on-strengthening-the-organization-vishnudutt-sharma

संगठन को सुदृढ़ बनाने पर हुई अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक में चर्चाः विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल, 25 जून (हि.स.)। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक आज संपन्न हुई है, जिसमें मुख्य तौर पर संगठन को सुदृढ़ बनाने पर चर्चा की गई। मोर्चा के काम का जो विस्तार है और पार्टी की संगठनात्मक रचना में मोर्चा का काम कैसे प्रभावी बने, इसे लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मोर्चा की आगामी रणनीति पर भी विचार किया गया। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने मीडिया को अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश स्तरीय बैठक की जानकारी देते हुए कही। सेवा ही संगठन अभियान में मोर्चा की भूमिका पर हुआ विचार शर्मा ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान पूरा पार्टी संगठन सेवा के काम में लगा है। सभी मोर्चों को भी पार्टी द्वारा जिम्मेदारी दी गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के आव्हान पर सातों मोर्चा कों ब्लड डोनेशन का अभियान दिया गया है। हमें गर्व है कि इनमें से सिर्फ अल्पसंख्यक मोर्चा ने ही 800 यूनिट ब्लड डोनेट करा दिया। शर्मा ने कहा कि सेवा ही संगठन अभियान में अनुसूचित जाति मोर्चा की आगामी समय में क्या भूमिका होगी, इस पर भी वृहद् चर्चा की गई है। शर्मा ने बताया कि कल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा शुरू की गई गरीब कल्याण की योजनाओं पर चर्चा हुई थी। आज मोर्चा की बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि इन योजनाओं की मॉनीटरिंग में, जनता तक इनका लाभ पहुंचाने में मोर्चा की भूमिका को कैसे बढ़ाया जाए। जातियों, उपजातियों तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर हुआ मंथन शर्मा ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग में कई जातियां और उपजातियां हैं। सभी जातियों और उपजातियों तक भारतीय जनता पार्टी की पहुंच बने, इस पर मोर्चा की बैठक में मंथन किया गया। उनके बीच भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व की स्थापना के लिए भी विस्तृत चर्चा की गई है। अनुसूचित जाति समाज के सामने राजनीतिक, आर्थिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक एवं रोजगार से जुड़े किस तरह के मुद्दे हैं, उन पर आज भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व एवं मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा चर्चा की गई। शर्मा ने कहा कि हमें गर्व है कि पूरे देश में मध्यप्रदेश के नेता अनुसूचित जाति वर्ग और भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं। सभी नेताओं ने मिलकर काम के दौरान आने वाली चुनौतियों का समाधान किस प्रकार किया जाये, इस पर चर्चा की है। हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in