back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिग्विजय ने कश्मीर और चीन के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरा, कहा- शंकराचार्य की प्रतिमा क्यों बन रही चीन में

दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर तंज कसा कि अब तो केवल चुप रहिए। कुछ बोलेंगे या विरोध करेंगे तो पुराने मुकदमे निकालकर सजा दिलवा दी जाएगी।

उज्जैन, एजेंसी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने चीन का मुद्दा उठाया और सवालिया लहजे में कहा कि सरकार ओंकारेश्वर में स्थापित होने वाली शंकराचार्यजी की प्रतिमा चीन में क्यों बनवा रही है? इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जम्मू में हुए आतंकवादी हमले में चीन मार्किंग के बुलेट मिले हैं। कहीं ऐसा तो नहीं कि चीन भारत में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा हो?

कांग्रेस ऐसे उम्मीदवार को टिकट देगी, जो टिकाऊ हो- बिकाऊ नहीं

हालांकि दिग्विजय सिंह उज्जैन में आगामी विधानसभा चुनाव में जाने के लिए कार्यकर्ताओं की बैठक लेने और मार्गदर्शन करने आये थे, लेकिन उन्होंने यहां मीडिया के साथ बातचीत के दौरान एक नए मुद्दे को हवा दे दी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ऐसे उम्मीदवार को टिकट देगी, जो टिकाऊ हो- बिकाऊ नहीं। विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस की नब्ज टटोलने और तैयारियों के सिलसिले में उज्जैन आए दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जम्मू सबसे शांत इलाका था लेकिन वहां भी आतंकवाद पहुंच गया है।

अनुच्छेद 370 हटाने के बाद आतंकवाद बढ़ा

उन्होंने कहा कि सरकार ने दावा किया था कि अनुच्छेद 370 हटाने के बाद आतंकवाद कम होगा लेकिन पिछले तीन वर्षों में आतंकवाद बढ़ा है। जम्मू में हुए आतंकवादी हमले में चीन मार्किंग के कारतूस मिलना इस बात का संकेत है कि चीन आतंकवाद को प्रश्रय दे रहा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सूबे के ठेकेदार कोई ठेका नहीं ले पाते। वे केवल पेटी कॉन्ट्रेक्ट ले सकते हैं। गुजरात के ही ठेकेदार काम करते हैं। ओंकारेश्वर में स्थापित करने के लिए बन रही शंकराचार्यजी की प्रतिमा के लिए तीन लोग चीन भेजे गए हैं, जबकि चीन के माल का विरोध किया जाता है।

दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार कसा तंज

दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार पर तंज कसा कि अब तो केवल चुप रहिए। कुछ बोलेंगे या विरोध करेंगे तो पुराने मुकदमे निकालकर सजा दिलवा दी जाएगी। पुलवामा घटना के बाद सत्यपाल मालिक ने माना था कि विफलता हुई लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने चुप करा दिया। अब चुप रहने की आदत बढ़ती जा रही है। रक्षामंत्री कहते हैं चीन ने हमारी धरती पर कब्जा किया लेकिन प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कोई कब्जा नहीं हुआ। पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के बाद दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस पार्टी के उज्जैन उत्तर और दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के मंडल, सेक्टर और अन्य कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵