पूर्व CM कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी कांग्रेस में हुए शामिल, कमलनाथ की मौजूदगी में ग्रहण की सदस्यता

दीपक जोशी ने कहा कि पिता को राजनीति का संत कहा जाता है। वे सदैव दिखावे से दूर रहे। इसलिए वह बिना किसी ताम झाम के साथ अकेले कांग्रेस दफ्तर पहुंचे।
पूर्व CM कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी कांग्रेस में हुए शामिल
पूर्व CM कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी कांग्रेस में हुए शामिल

भोपाल, एजेंसी। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के संस्थापक सदस्य रहे कैलाश जोशी के बेटे दीपक जोशी शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इससे पहले वह 74 बंगले स्थित अपने सरकारी आवास बी-30 से पिता की तस्वीर लेकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे।

पिता को राजनीति का संत कहा जाता है

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने सादे समारोह में कांग्रेस की सदस्यता ली। उन्होंने अपने समर्थकों से भोपाल न आने का आग्रह किया है। दीपक ने कहा कि पिता को राजनीति का संत कहा जाता है। वे सदैव दिखावे से दूर रहे। इसलिए वह बिना किसी ताम झाम के साथ अकेले कांग्रेस दफ्तर पहुंचे।

जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफ की

दीपक जोशी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता मुख्यमंत्री रहे। भोपाल से सांसद रहे। वहां से वोटर रहे। लेकिन उनके नाम पर कुछ नहीं है। उनका स्मारक बनाने की मांग की, तो कमलनाथ जी ने पूछा बताइए कहां जमीन चाहिए। उन्होंने हाटपिपलिया में तीन महीने में जमीन का आवंटन कर दिया। जबकि शिवराज जी को 30 महीने स्मारक की स्वीकृति देने में ही लग गए।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in