culture-minister-lays-foundation-stone-for-new-building-of-archaeological-museum-sironj
culture-minister-lays-foundation-stone-for-new-building-of-archaeological-museum-sironj

संस्कृति मंत्री ने पुरातत्व संग्रहालय सिरोंज के नये भवन का किया शिलान्यास

इंदौर, 07 मार्च (हि.स.)। प्रदेश की संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर ने रविवार को सिरोंज एवं विदिशा जिले की पुरासंपदा को सुरक्षित रखने के लिये पुरातत्व संग्रहालय सिरोंज के नवीन भवन का शिलान्यास किया। सिरोंज संग्रहालय में पुरातत्वीय उत्खनन, प्रतिमा वीथिका, इतिहास वीथिका, मुद्रा एवं अभिलेख वीथिका बनाई जाएगी। इस अवसर पर विधायक उमाकांत शर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि भारत सरकार द्वारा स्वीकृत अनुदान राशि 1 करोड़ 91 लाख रुपये से संग्रहालय का निर्माण कराया जायेगा। डॉ. गीता सभरवाल, उप संचालक ने बताया कि संग्रहालय का नक्शा एप्को द्वारा बनाया गया है और पी.आई.यू. लोक निर्माण विभाग, विदिशा को निर्माण एजेन्सी बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in